फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Gautam: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की कार से दिनदहाड़े हुई चोरी, वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

Wed, 09 Jul 2025 12:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Archana Gautam Shares Theif Incident: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के साथ हाल ही में चोरी की घटना हुई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
अर्चना गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @archanagautam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम हाल ही में एक मामले को लेकर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल अर्चना ने बताया है कि ताजमहल होटल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो बहुत भरोसा करके अपनी कार को पार्किंग में लगाकर गई थीं लेकिन जब वो आईं तो देखा कि उनका स्पीकर कार में हैं ही नहीं। अर्चना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। क्या कुछ कहा है अर्चना गौतम ने, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


अर्चना गौतम ने सुनाई आपबीती
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अर्चना ने बताया, 'एक बात मैं आप सभी से शेयर करना चाहती हूं। अभी कुछ दिन पहले मैं ताजमहल होटल गई थीं। वहां कुछ कॉफी का प्लान बना था। मैंने वहां जब अपनी कार लगाई तो एक स्पीकर को, जो कि मैंने 2-3 महीने पहले ही लिया था, उसे कार के डैशबोर्ड में ही रख दिया था। जब वापस आई तो वहां पर स्पीकर नहीं था। मैंने जब होटल वालों को इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर कोई चोर नहीं है।'

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aryan: कार्तिक ने शेयर की अनन्या की रात की वीडियो, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कर रहे शूटिंग

अर्चना ने लोगों को दी चेतावनी 
अर्चना ने आगे बात बताते हुए कहा कि 'मैंने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी लेकिन उन्होंने कहा कि आपको पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज करानी होगी।' उन्होंने कहा कि उनके पास इतना टाइम नहीं था कि वो ये सब करें और वैसे भी उन्हें पता था कि इसमें कुछ भी नहीं होने वाला है। अर्चना ने कहा, 'मैं आप सबसे ये सब कुछ इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि आप लोगों के साथ ऐसा कुछ ना हो।' फिलहाल पुलिस को इस बारे में अर्चना ने कोई शिकायत नहीं की है। 

वर्कफ्रंट पर अर्चना गौतम 
अर्चना बीते दिनों सेलिब्रिट्री मास्टरशेफ में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने अपना खाना बनाने का हुनर दिखाया था। इसके अलावा आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बेटी नाम की शॉर्ट फिल्म में  एक कॉप की भूमिका निभाएंगी, जो कि ओटीटी पर रिलीज होगी और निर्देशक आशीष पांडा द्वारा निर्देशित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें