फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान की हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर हुआ जारी, रिलीज डेट भी आई सामने

Wed, 05 Nov 2025 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaal Trighori Trailer: अरबाज खान की अदाकारी वाली फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें भूत-प्रेत और काला जादू के ईद-गिर्द कहानी को बुना गया है।
विज्ञापन
काल त्रिघोरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों दर्शक हॉरर फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'थामा' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ऐसे में जल्द ही सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' रिलीज होने वाली है। आज इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है जो काफी दमदार और डरावना है। ट्रेलर में अरबाज खान, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, महेश मांजरेकर और आदित्य श्रीवास्तव अभिनय करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है?
मेकर्स ने आज 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में डरावनी आवाज सुनाई देती है, गुड़िया, हवेली और काली बिल्ली के दृश्य दिखाई देते हैं। ट्रेलर में कलाकार एक दूसरे से इस बात पर बहस करते हैं कि आत्माएं होती हैं या नहीं। कोई कहता है आत्माएं होती हैं तो कोई उनके वजूद को मानने के लिए तैयार नहीं होता है।
 

ट्रेलर में दमदार संवाद हैं
फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर तो दमदार है ही, इसके साथ इसके संवाद भी दमदार और डराने वाले हैं। ट्रेलर के संवाद कुछ इस तरह हैं 'काल त्रिघोरी 100 साल में आता है। बिल्ली आत्मा देख लेती है। ये भूत-प्रेत, जादू-टोना क्या सब सच है? मुझे मालूम है तू यह सब मानता नहीं है, आत्माएं होती हैं। मैं उस आत्मा को यहां बुलाउंगा। हवेली के ऊपर किसी बुरी आत्मा का साया है।' ट्रेलर में ही बताया गया है कि फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

काल त्रिघोरी - फोटो : यूट्यूब
अहम किरदार में होंगे ये कलाकार
फिल्म के निर्देशक नितिन वैद्य हैं और वही इसके लेखक भी हैं। इसके निर्देशक शिरीष वैद्य, नितिन घटालिया और मानसुख तलसानिया हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, मुग्धा गोडसे और अन्य कलाकार भी होंगे। इसमें दर्शकों को सस्पेंस और हॉरर का डोज मिलेगा। दर्शक अरबाज खान की वापसी को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें