फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक-दूजे से प्यार करो वरना…' अरबाज के बेटे ने छात्रों के लिए किया पोस्ट; लिखा- पापा से उनके पापा ने यही कहा था

Fri, 24 Jul 2026 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan On Student Protest: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने हाल ही में छात्रों और जेन-जी को लेकर बात की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन
अरहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamarhaankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों नीट परीक्षा लीक को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया है। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर छात्रों को समर्थन दिया। हालांकि, उन्होंने स्टूडेंट्स से प्रदर्शन खत्म करने की अपील भी की है। इस बीच सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन


अरहान खान ने क्या लिखा?
अरहान खान अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरहान ने सीधे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर तो कुछ नहीं कहा, मगर अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में छात्रों और शिक्षा की बात की है। दरअसल, अरहान खान ने अपनी हालिया अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र की यात्रा का जिक्र करते हुए एक तस्वीर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने जिंदगी, प्यार, शिक्षा और स्टूडेंट सहित कई चीजों पर बात की है।

अरुणाचल प्रदेश की यात्रा से साझा की फोटो
अरहान खान ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'अरुणाचल प्रदेश के तवांग के उत्तर-पूर्व में समुद्र तल से 12,165 फीट की ऊंचाई पर, पहाड़ों के बीच माधुरी झील बसी है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको यकीन हो जाता है कि सिर्फ प्यार जैसी ताकत ही इसे इतना बेदाग और सुंदर बनाए रख सकती है। तभी मेरी नजर एक चीज पर पड़ी और मैंने यह देखा। मैं यह फोटो शेयर करना चाहता था, क्योंकि इसने मेरे दिल में अपने देश के लिए प्यार जगाया और अब इसे शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा सही लग रहा है। 
विज्ञापन

 


'एक-दूसरे से प्यार करो वरना मिट जाओगे' 
अरहान ने आगे लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों में हमने एक-दूसरे का बोझ बांटने, इंसानियत को चुनने और हर चीज से ऊपर उठकर प्यार दिखाने का शानदार नजारा देखा है। मेरे पिता के दाहिने हाथ पर एक टैटू है, जिस पर लिखा है 'एक-दूसरे से प्यार करो वरना मिट जाओगे' (love each other or perish)। यह शब्द उन्हें उनके पिता, सलीम खान ने दिए थे। उनके हाथ पर लिखे ये शब्द अब इस पल के लिए एक भविष्यवाणी जैसे लगते हैं। मेरे पास कहने के लिए सही शब्द नहीं हैं, लेकिन यह तस्वीर बिल्कुल सही बैठती है। किसी और समय यह शायद सिर्फ एक तस्वीर होती, लेकिन मुझे लगता है कि अब जब मेरी पीढ़ी की भावनाएं एक जैसी हैं, तो इसे भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। 'जेनरेशन Z' इसे सही भावना और नजरिए के साथ आगे ले जाएगी। GenZ, मैं तुमसे प्यार करता हूं और इस समय इसका हिस्सा होने पर मुझे गर्व है। मैं यह तस्वीर तुम्हें सौंपता हूं। हम सब स्टूडेंट हैं। जिंदगी के छात्र। आइए, सही बातें सिखाएं। जय हिंद'।

अरबाज बोले- 'तुम पर गर्व है अरहान'
अरहान के पोस्ट पर पिता अरबाज खान ने लिखा है, 'लव यू, मुझे तुम पर गर्व है अरहान'। वहीं, मलाइका ने लिखा है, 'तुमने मुझे गौरवान्वित कर दिया'। बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की शादी साल 1998 में हुई थी। मगर, 2017 में इनका तलाक हो गया। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज की दूसरी शादी शूरा खान से हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें