फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान की पत्नी शूरा ने दिखाई बेटी सिपारा की पहली झलक, कहा- दिल का सबसे बड़ा हिस्सा

Wed, 19 Nov 2025 02:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan And Sshura Khan Daughter: अरबाज खान और शूरा खान ने पिछले महीने अपनी बेटी का स्वागत किया। अब शूरा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है।
विज्ञापन
अरबाज खान, शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने पांच अक्तूबर को अपनी बेटी का स्वागत किया। अस्पताल से घर पहुंचते ही उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। आज शूरा खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। 
विज्ञापन

शूरा ने दिखाई बेटी की झलक
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी के पैरों को प्यार से पकड़ा है। एक दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी का हाथ अपने हाथों में लिया है। शूरा ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए शूरा ने कैप्शन में लिखा है 'सबसे छोटे हाथ और पैर, लेकिन यह हमारे दिल के सबसे बड़े हिस्से हैं।' 
 

गौहर खान ने किया कमेंट
शूरा की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा है 'अल्लाह आपकी हिफाजत करे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आपके बच्चे की उम्र लंबी हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'मालदीव से दुआ कर रही हूं।'

विज्ञापन

अरबाज खान की दूसरी शादी
आपको बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी की थी। दोनों साल 2017 में तलाक के जरिए एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों से एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की। पांच अक्तूबर को उन्होंने बेटी सिपारा का स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें