फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: क्या अभिनेता अरबाज खान बनने वाले हैं पिता? वायरल वीडियो में पत्नी शूरा खान ने छिपाया बेबी बंप

Tue, 27 May 2025 04:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sshura khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अब जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ arbaazkhanofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं काफी दिनों से हो रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब शूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देख कर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर और बातें होने लगी हैं। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सूरा खान बुहत जल्द मां बनने वाली हैं। वीडियो में शूरा डेनिम टॉप और स्कर्ट पहने दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें कार से उतरते देखा जा सकता है, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी के लिए कुछ पोज भी दिए। इसमें सूरा का टमी क्लियर नहीं दिख रहा है, लेकिन वह अपने बेबी बंप को छिपाते हुए दिख रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के अनुसार 57 साल की उम्र में अभिनेता अरबाज खान पिता बनने वाले हैं। 




यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'जब तक जीवन है..', अमिताभ ने ऐसा क्या लिखा जो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी

विज्ञापन

यूजर्स ने दिए शानदार रिएक्शंस
शूरा खान के इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस उन्हें प्रेंग्नेंट होने पर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अल्लाह आपको आशीर्वाद दें, क्योंकि आप मां बनने वाली हैं।' दूसरे यूजर ने कहा कि वाह अच्छी खबर, बधाई हो। तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि उन्हें लगता है कि शायद बेबी गर्ल होगी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि अरबाज भाई पिता बनने वाले हैं। वाह बधाई हो उन्हें। 


बारिश को एंजाय करती दिखीं शूरा खान
शूरा खान का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश के कारण कार में बैठती दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें सिक्योरिटी ने छाते के जरिए बारिश से बचाए रखा है, जिसके बाद वह पैपराजी को बाय बोलकर अपने कार के अंदर चली जाती हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें