फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: चेन्नई कॉन्सर्ट में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ दिखे रहमान, उर्वशी-उर्वशी गाने पर झूमे फैंस

Thu, 06 Feb 2025 10:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के चेन्नई कॉन्सर्ट में एआर रहमान ने भी परफॉर्म किया। इस सरप्राइज को देखकर फैंस खुशी से झूमे उठे। हाल ही में दोनों की मुलाकात भी हुई थी। 
विज्ञापन
ब्रिटिश सिंगर एड शीरन और रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए भारत आए हुए हैं। पिछले दिनों उनका हैदराबाद में कॉन्सर्ट हुआ। अब वह चेन्नई में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन की ए.आर रहमान से एक खास मुलाकात हुई। लेकिन चेन्नई कॉन्सर्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें एड शीरन और रहमान दोनों ने ही परफॉर्म किया। एड शीरन ने रहमान को अपने म्यूजिक स्टेज पर इंवाइट किया था।

विज्ञापन

रहमान के उर्वशी सॉन्ग पर झूम उठे दर्शक 
ब्रिटिश सिंगर एड शीरन का चेन्नई के वाईएमसीए ग्राउंड में म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इसमें उन्होंने अपने मशहूर गाने गाए। इसी बीच दर्शकों को सरप्राइज मिला, जब एड शीरन के मंच रहमान पहुंचे। उन्होंने अपने हिट सॉन्ग ‘उर्वशी उर्वशी’ को गाया। साथ में एड शीरन ने भी उनका साथ गिटार बजाकर दिया। यह परफॉर्मेंस से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एड शीरन ने भी रहमान के साथ परफॉर्मेंस देने को अपने लिए सम्मान की बात बताया है।

सोशल मीडिया पर आए शानदार रिएक्शन 
रहमान और एड शीरन को साथ में परफॉर्म करते हुए देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि चेन्नई शहर के लोग कितने लकी हैं कि इतने बेहतरीन सिंगर्स को एक साथ परफॉर्म करते हुए देख रहे हैं। ऐसे ही कई म्यूजिक लवर्स के कमेंट रहमान और एड शीरन के लिए आए।


विज्ञापन

दिल्ली भी जल्द पहुंचेंगे एड शीरन 
चेन्नई के बाद सिंगर एड शीरन जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में कॉन्सर्ट करेंगे। सिंगर का म्यूजिक कॉन्सर्ट 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में होगा, इसी के साथ उनका म्यूजिक टूर खत्म भी हो जाएगा। एड शीरन की भारत में बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है, वह अकसर ही भारत आते हैं, म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें