अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने एक नई घोषणा की है, जिसके तहत अब वो बच्चों के लिए एक नया यूट्यूब चैनल ‘एप्लाटून’ लेकर आ रहे हैं। ये एक नया एनिमेशन यूट्यूब चैनल है, जो पूरी तरह से छोटे बच्चों को समर्पित है। इस यूट्यूब चैनल की शुरूआत बच्चों के लिए आ रही नई एनिमेटेड सीरीज ‘किया और कायान’ से हो रही है। जिसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। यह सीरीज 25 अप्रैल को अप्लॉज एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर प्रीमियर होगी।
छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई सीरीज
4 से 8 साल की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई, ‘किया और कायान’ अमर चित्र कथा के पॉपुलर जूनियर लाइब्रेरी पर आधारित है। इसमें दो भाई-बहन की एक सुपरफन एडवेंचरस स्टोरी है, जो एक्सीडेंटली एक वीआर हेडसेट ढूंढ लेते है और पहुंच जाते है एक मैजिकल जगह-स्टोरीलैंड। फिर यहां उन्हें पुरानी कहानियों की दुनिया मिलती है, जहां उन्हें प्राचीन ज्ञान, पौराणिक प्राणियों और रोमांचकारी खोजों का सामना करना पड़ता है। साथ ही वे जिज्ञासा, साहस और करुणा के मूल्यों की खोज करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर लेकर आ रहे नागों वाली पिक्चर, ये एक्टर बनेगा इच्छाधारी नाग; सामने आई रिलीज डेट
अप्लॉज एंटरटेनमेंट और अमर चित्र कथा के बीच हुई पार्टनरशिप
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अमर चित्र कथा के साथ एक पार्टनरशिप की है, जिसमें वो 400+ कहानियों को नए अंदाज में लेकर आएंगे। इस नए एनिमेटेड यूनिवर्स का पहला शो ‘किया और कयान’ है। इसे संजीव साहू ने डायरेक्ट किया हैं। इस सीरीज के प्रोडक्शन पार्टनर पॉपकॉर्न एनिमेशन स्टूडियो, प्रयाण एनिमेशन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड, लिविंग पिक्सल्स और वार्निक स्टूडियो हैं।
यह खबर भी पढ़ें: KL Rahul: जब केएल राहुल ने अथिया की तारीफों के बांधे पुल, बताया- रिश्ते में आने से इन चीजों में हुआ सुधार
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने जताई खुशी
इस साझेदारी पर बात करते हुए अप्लॉज एंटरटेनमेंट के एमडी समीर नायर ने कहा, “अप्लाटून के साथ हम एक बिल्कुल नए क्रिएटिव स्पेस किड्स एनिमेशन में कदम रख रहे हैं। ये सिर्फ एक नया वर्टिकल नहीं है, बल्कि एक मौका है युवा दिमागों को प्रेरित करने का। यूट्यूब हमें एक परफेक्ट प्लेटफॉर्म देता है जहां हम ये कहानियां बड़े पैमाने पर ला सकते हैं।” वहीं अमर चित्र कथा की अध्यक्ष और सीईओ प्रीति व्यास ने इस मौके पर कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं कि ये कहानियां एक नए प्रारूप में एनीमेशन के माध्यम से जिंदा हो रही हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ हमारा ये सहयोग एक महत्वपूर्ण कदम है।”