फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अपूर्वा मुखीजा को देखते ही क्यों भड़के पैपराजी? इंफ्लुएंसर बोलीं- अरे सर गुस्सा क्यों कर रहे हैं

Sat, 05 Jul 2025 12:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Apoorva Mukhija: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपूर्वा मुखीजा पैपराजी को सॉरी बोलती हुईं नजर आ रही हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ the.rebel.kid
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को हाल ही में करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था। अब अपूर्वा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पैप्स से सॉरी बोलते हुए देखा जा सकता है। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किस वीडियो पर और क्या बोले यूजर्स। 

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा मल्टी कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक कलर का हैंड बैग भी ले रखा है। इस वीडियो में सुनाई देता है कि कोई पैपराजी किसी बात पर नाराज हो जाता है। इसके जवाब में अपूर्वा कहती हैं कि अरे सर गुस्सा क्यों कर रहे हैं, सॉरी सर। अब मुझसे ऐसा नहीं होगा। इसके बाद वो चली जाती हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये सब कुछ मजाक में होता हैं वहां। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि सॉरी बोलने का तरीका काफी कैजुअल है। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि रेबेल किड को सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनकी लुक की तारीफ की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kaalidhar Laapata X Review: अभिषेक बच्चन के अभिनय के कायल हुए दर्शक, मन को छू गई फिल्म की कहानी


विवादों से रहा है गहरा नाता
अपूर्वा मुखीजा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों 'द ट्रेटर्स' शो के दौरान अपूर्वा और उर्फी जावेद के बीच काफी विवाद बढ़ा था। इसके अलावा 'इंडियाज गॉट लैटेंट'  शो में भी विवाद हुआ था, जिसमें अपूर्वा भी शामिल थीं। शो के दौरान अपूर्वा मुखीजा ने आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना की गई थी। फिर सोशल मीडिया से कई महीनों दूर रहने के बाद अपूर्वा ने दोबारा वापसी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें