फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Dhillon: दिसंबर में भारत के इन शहरों में परफॉर्म करेंगे एपी ढिल्लों, तारीखों का किया एलान

Wed, 24 Sep 2025 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Dhillon India Tour: सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। वह दिसंबर में भारत के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम@apdhillon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों इस सर्दी में भारत में परफॉर्म करने वाले हैं। विदेशी धुन के साथ देसी हिप-हॉप को नई परिभाषा देने के लिए मशहूर इस कलाकार ने अपने 'वन ऑफ वन' इंडिया टूर 2025 का एलान किया है। भारत में उनका यह सबसे बड़ा टूर होगा। वह दिसंबर में भारत के 8 शहरों में परफॉर्म करेंगे। दावा है कि यह उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
Trending Videos

इन शहरों में करेंग परफॉर्म
वह भारत में अकेले परफॉर्म नहीं करेंगे, बल्कि उनके साथ शिंदा कहलों भी होंगे। एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह किस तारीख को किस शहर में परफॉर्म करेंगे। पोस्ट के मुताबिक वह 5 दिसंबर को अहमदाबाद, 7 दिसंबर को दिल्ली, 12 दिसंबर को लुधियाना, 14 दिसंबर को पुणे, 19 दिसंबर को बेंगलुरु, 21 दिसंबर को कोलकाता, 26 दिसंबर को मुंबई और 28 दिसंबर को जयपुर में परफॉर्म करेंगे।
 

एपी ढिल्लों ने की पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एपी ढिल्लों ने लिखा 'भारत, दिसंबर में 'वन ऑफ वन' टूर पर मिलते हैं। यह सफर मुझे चाहे जहां ले जाए। भारत में मुझे अच्छा लगता है। आइए इसे यादगार बनाएं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने उठाया कदम, असम में नहीं होगा यह फेस्टिवल

एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम@apdhillon
भारत के दर्शकों से मिलने को उत्सुक
इस दौरे के बारे में बात करते हुए, एपी ढिल्लों ने कहा 'भारत हमेशा मेरी प्रेरणा और कला का केंद्र रहेगा। भारतीय फैंस से मिलने वाला सपोर्ट हमेशा से उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। मैं इस दौरे को लेकर उत्साहित हूं। मैं नए दर्शकों से फिर से जुड़ने और उनके साथ यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत
हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए, एपी ढिल्लों बेचे गए प्रत्येक टिकट से कुछ पैसे राहत कार्यों के लिए दान कर रहे हैं। ढिल्लों व्यक्तिगत रूप से भी कुछ रुपये दान देंगे। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान अलग से दान भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें