कृष्णा दास के कीर्तन में झूमते दिखे अनुष्का-विराट
रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों बड़े ध्यान से कृष्णा दास का कीर्तन सुनते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हरि नाम जपते हुए कपल भक्ति संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूमता भी नजर आया। वीडियो में दोनों काफी शांत और खुश दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो में अनुष्का और विराट कुछ सेकंड के लिए कैमरे की तरफ देखते हैं और फिर अपना ध्यान कीर्तन की ओर लगा लेते हैं। दोनों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।
कौन हैं कृष्णा दास?
बता दें कि कृष्णा दास अमेरिका के मशहूर भक्ति गायक हैं। वह भारतीय भजन और मंत्रों को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर गाने के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनके कीर्तन को काफी पसंद किया जाता है। मुंबई में हुआ यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का हिस्सा था, जिसमें अनुष्का और विराट भी शामिल हुए।
गेटवे ऑफ इंडिया पर भी आए नजर
बता दें कि कीर्तन में शामिल होने से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया