फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma Post: विराट जीत के बाद अनुष्का ने शेयर की क्यूट पोस्ट, हार्ट इमोजी बनाकर जीता फैंस का दिल

Mon, 01 Jun 2026 04:24 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka sharma with Virat Kohli: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। इस जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। अब उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक क्यूट पोस्ट शेयर की है।
विज्ञापन
अनुष्का-विराट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस वक्त बेहद खुश हैं और हों भी क्यों ना? उनके पति विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरे साल आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम जो की है। फाइनल मैच में जीत हासिल करने के बाद कोहली ने मैदान से लेकर देर रात तक पत्नी अनुष्का के साथ इस जीत का जश्न मनाया। अब अनुष्का ने इस जश्न के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: आईपीएल जीतने के बाद जमकर नाचे अनुष्का और कोहली, पार्टी वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- डांस मूव्स तो देखो
विज्ञापन


साझा की विक्ट्री फोटोशूट की तस्वीर 
अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो और विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। तस्वीर में अनुष्का, विराट का माथा चूमती भी नजर आईं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने विक्ट्री और हार्ट इमोजी बनाई।
 




फैंस बोले- सबसे क्यूट ट्राफी मोमेंट 
अनुष्का की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। ज्यादातर ने इसे दिन की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया। वहीं कईयों ने कहा कि वो इस पल का ही इंतजार करते हैं। यहां पढ़ें कुछ चुनिंदा कमेंट्स…





जीत में कोहली ने निभाई अहम भूमिका
 
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराया। फाइनल मैच में आरसीबी की जीत के नायक विराट कोहली रहे। कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। 

यह खबर भी पढ़ें: आईपीएल जीत के जश्न में डूबे अनुष्का-विराट, 10 तस्वीरों में देखें दोनों ने कैसे मनाई खिताब जीतने की खुशी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें