फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने किया 'टॉक्सिक' के टीजर का बचाव, कहा- जब अभिनेता स्क्रीन पर शर्टलेस दिखते हैं...

Sun, 01 Feb 2026 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap On Toxic Teaser: अनुराग कश्यप ने फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से समाज महिला और पुरुष में भेदभाव करता है।
 
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के टीजर का सपोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि टॉक्सिक के क्लिप के खिलाफ विरोध से पता चलता है कि दर्शक स्क्रीन पर पुरुष और महिला की सेक्सुअलिटी पर कैसे दोहरा रवैया अपनाते हैं।
विज्ञापन

क्या बोले अनुराग कश्यप
17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'फियरलेस फिल्ममेकिंग' नाम के एक सेशन में अनुराग कश्यप ने कहा, 'टॉक्सिक के टीजर के खिलाफ जो गुस्सा दिखाया जा रहा है, वह हमारे कल्चरल पाखंड को दिखाता है। जब मेल एक्टर स्क्रीन पर शर्टलेस दिखते हैं या मर्दानगी दिखाते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता। लेकिन जब कोई महिला अपनी सेक्सुअलिटी को दिखाती है, तो उसे स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है।'
 

अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@anuragkashyap10
टीजर में क्या है?
यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को रिलीज हुए टॉक्सिक के टीजर ने विवाद खड़ा कर दिया। इसमें यश और एक फीमेल एक्ट्रेस के बीच एक छोटा इंटिमेट सीन था। कई दर्शकों ने इसे गैर-जरूरी बताया। इस पर इतना विरोध हुआ कि टीजर में नजर आने वाली अभिनेत्री ने कमेंट्स की वजह से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए।
विज्ञापन

कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसे उन्होंने और यश ने मिलकर लिखा है। यह कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में फिल्माई गई है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें