फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ के प्रोड्यूसर पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- इनका मकसद सिर्फ पैसे कमाना

Tue, 19 Aug 2025 11:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap on Chiranjeevi Hanuman: एआई फिल्म चिरंजिवी हनुमान को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुराग ने एआई फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने निशाना साधा है आने वाली एआई-जनरेटेड फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान – द इटरनल’ पर। यह फिल्म अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के हिस्ट्रीवर्स द्वारा घोषित की गई है और दावा किया जा रहा है कि यह भारत की पहली बड़ी 'मेड इन एआई मेड इन इंडिया' फिल्म होगी, जिसकी रिलीज हनुमान जयंती 2026 पर तय की गई है।
विज्ञापन


क्यों भड़के अनुराग कश्यप?
कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के फाउंडर-सीईओ और फिल्म के निर्माता विजय सुब्रमण्यम पर अनुराग कश्यप आगबबूला हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर सीधे विजय को आड़े हाथों लिया। अनुराग ने लिखा कि एक तरफ वो कलाकारों, लेखकों और निर्देशकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और दूसरी तरफ एआई से बनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कश्यप के मुताबिक, ये उन रचनाकारों के हितों से सीधा विश्वासघात है, जिनकी मेहनत और प्रतिभा पर ये एजेंसियां टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Achyut Potdar: '3 इडियट्स' के को-स्टार के निधन पर आमिर ने लिखा नोट, जैकी श्रॉफ और रवीना ने भी दी श्रद्धांजलि

'पैसे के लिए सबकुछ'- कश्यप का आरोप
अनुराग ने अपने नोट में एजेंसियों पर यह आरोप भी लगाया कि उनका मकसद केवल पैसे कमाना है। उन्होंने कहा कि जब कलाकार उनके लिए पर्याप्त मुनाफा नहीं कमा पाते, तो ये एजेंसियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा ले लेती हैं। उन्होंने कहा, 'जिस किसी भी अभिनेता या कलाकार में आत्मसम्मान है, उसे इस एजेंसी से सवाल करना चाहिए या इसे छोड़ देना चाहिए।' उन्होंने विजय सुब्रमण्यम पर तंज कसते हुए लिखा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे लोग रीढ़विहीन हैं और ऐसे लोगों की जगह गटर में है।

फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ती बेचैनी
अनुराग कश्यप के अलावा निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने भी इस प्रोजेक्ट पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की घोषणा शेयर करते हुए लिखा – 'तो अब शुरुआत हो गई… जब सबकुछ एआई करेगा तो लेखकों और निर्देशकों की जरूरत किसे है?' 

विजय सुब्रमण्यम ने दिया जवाब
हालांकि, विजय सुब्रमण्यम ने इन आलोचनाओं पर अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य परंपरा और नवाचार को जोड़ना है। उनका दावा है कि इस प्रोजेक्ट में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए पारदर्शिता से काम किया जा रहा है और दर्शकों को यह साफ तौर पर बताया जाएगा कि रचनात्मक प्रक्रिया में एआई की क्या भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें