फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Dobhal: शादी के 4 महीने बाद पिता बनेगा मशहूर यूट्यूबर, 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग ने साझा की खुशखबरी

Thu, 18 Sep 2025 03:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Dobhal Announces Pregnancy With Wife: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में फैंस के साथ अपने जल्द ही पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। 
विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आए मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। अप्रैल 2025 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका डोभाल के साथ शादी के बंधन में बंधे अनुराग अब पिता बनने जा रहे हैं। शादी के महज चार महीने बाद कपल ने सोशल मीडिया पर यह बड़ी खबर फैंस तक पहुंचाई, जिसके बाद से ही उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन


यूट्यूब व्लॉग के जरिए बताई खुशखबरी
यूके राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि पत्नी ऋतिका की तबीयत खराब लगने पर वो डॉक्टर के पास पहुंचे थे। ब्लड टेस्ट और रिपोर्ट्स आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें खुशखबरी दी कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में अनुराग ने प्रेग्नेंसी टेस्ट का नतीजा भी दिखाया और खुशी के मारे ऋतिका को गले लगाते हुए नजर आए।
 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। कई लोगों ने कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। अनुराग ने मजाकिया अंदाज में वीडियो में यहां तक कहा कि अगर यह खबर सच साबित हुई तो वह भंडारा करवाएंगे। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Perfect: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज, वरुण-जान्हवी-गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

'बिग बॉस 17' में लिया था हिस्सा
अनुराग डोभाल ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया था, जहां उनकी जर्नी काफी चर्चाओं में रही थी। वहीं, ऋतिका डोभाल भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन शादी के बाद से ही फैंस उनके और अनुराग के कपल मोमेंट्स को खूब पसंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें