फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: विक्रांत के बाद अब अनुराग बसु ने किया दीपिका का समर्थन, 8 घंटे शिफ्ट वाले मामले पर बोले

Wed, 09 Jul 2025 08:58 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Basu on Working Hours: पिछले काफी समय से एक्टर्स के शिफ्ट आर्स को लेकर बहस चल रही है। दीपिका पादुकोण के बयान के बाद हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। अब इस मामले में डायरेक्टर अनुराग बसु ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
अनुराग बसु और दीपिका पादुकोण - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्क शिफ्ट्स की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। हाल ही में दीपिका पादुकोण द्वारा 8 घंटे के काम की शिफ्ट की मांग को लेकर एक बहस छिड़ गई थी। दीपिका के इस बयान को कई सेलेब्रिटीज और एक्टर्स ने सही माना था, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु ने भी अपनी राय दी है।
विज्ञापन


अनुराग बसु ने किया दीपिका का समर्थन
दीपिका के 8 घंटे काम की शिफ्ट की मांग को लेकर जब अनुराग बसु से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं भी लंबे समय तक काम करने में रुचि नहीं रखता। मेरे कलाकार कभी भी काम के तनाव या लंबे घंटों की शिकायत नहीं करते। इसलिए मैं पूरी तरह से दीपिका के इस बयान से सहमत हूं। ये एक फिल्म है और मैं अपने कलाकारों को काम के दौरान कभी भी शिकायत करने का मौका नहीं देता।'

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट हुई गिरफ्तार, अभिनेत्री के अकाउंट से पैसे निकालने का आरोप
विज्ञापन


मेरे कलाकार सेट पर खुश रहें- अनुराग
अनुराग ने 'फर्स्टपोस्ट' से बात करते हुए अपने काम करने के ढंग के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे कलाकार सेट पर खुश रहें और अपने किरदार को अच्छे से समझें। इसलिए मैं उन्हें शूटिंग से पहले ज्यादा जानकारी नहीं देता, ताकि वो अपने किरदार को स्वाभाविक रूप से खोज सकें। ये तरीका मुझे हमेशा सही लगा है।' अनुराग का मानना है कि सेट पर खुश रहने से अभिनेता-अभिनेत्रियों की एक्टिंग में भी निखार आता है।

दीपिका का संदीप रेड्डी वांगा से विवाद
दीपिका पादुकोण की 'स्पिरिट' फिल्म को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ दीपिका के कथित विवाद के बाद ये कयास लगाए गए थे कि दीपिका ने शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग्स न देने की मांग की थी। इन मांगों से असहमत निर्देशक ने बाद में दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया।
विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों फिल्म समीक्षा - फोटो : X
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनो’ को मिली सराहना
वहीं, अनुराग बसु इस वक्त अपनी हालिया फिल्म 'मेट्रो... इन दिनो' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। ये फिल्म बासु की 2007 में आई 'लाइफ इन अ मेट्रो' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म में अनूपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, और कोलकाता जैसे शहरों के बैकग्राउंड में चार कपल्स के रिश्तों में आई उलझन को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें