फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag-Kartik: इस दिन से अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, निर्देशक ने साझा की जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 08:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्देशक ने एक इंटरव्यू में आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दिया।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन-अनुराग बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन ने 2022 में अनुराग बसु के साथ काम करने की घोषणा की थी, तब से प्रशंसक आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। लंबे इंतजार बाद, आखिरकार फिल्म पर एक अपडेट आया है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह का खुलासा अनुराग ने खुद भी किया था। वहीं अब अनुराग ने फिल्म से जुड़ा दिलचस्प अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

मार्च में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
निर्देशक अनुराग बसु ने खुलासा किया कि शूटिंग मार्च 2025 में शुरू होगी। आगामी फिल्म पर एक अपडेट साझा करते हुए अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है, जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली है। अनुराग ने एएनआई को बताया, "हमने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है। हम अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे।"

फिल्म का नाम आधिकारिक तौर पर तय नहीं
फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर किया है। मुख्य महिला किरदार के बारे में अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस फिल्म के जरिए पहली बार कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम आशिकी 3 बताया जा रहा है। हालांकि इस नाम को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर इस नाम पर मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन

फिल्म का हिस्सा नहीं हैं तृप्ति डिमरी
इससे पहले जनवरी 2025 में ऐसी खबरें आई थीं कि तृप्ति डिमरी ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है, क्योंकि निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। एनिमल में उनके बोल्ड सीन को इसका कारण बताया गया, जिसमें दावा किया गया कि इन दृश्यों ने उन्हें आशिकी 3 के पारंपरिक मासूमियत और पवित्रता के चित्रण के लिए अनुपयुक्त बना दिया। हालांकि, अनुराग बसु ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि सच नहीं है। तृप्ति भी यह जानती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें