फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नहीं होगी माही की शादी? अनुपमा करेगी गौतम का पर्दाफाश, सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Sun, 09 Nov 2025 04:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa Serial Update: रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा किसी तरह से माही और गौतम की शादी को रोकना चाहती है। आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहती है? जानिए।
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' में आएगा बड़ा ट्विस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों एक नया ट्रैक चल रहा है, जिसमें गौतम जो कभी कोठारी परिवार का दामाद था। अनुपमा की बेटी माही से शादी करना चाहता है। माही भी इस बात के लिए तैयार है। लेकिन अनुपमा को लगता है कि गौतम के इरादे गलत है। वह कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए माही से शादी कर रहा है। इसी वजह से परिवार में तनाव बढ़ चुका है। क्या अनुपमा माही और गौतम की शादी को रोक पाएगी? क्या गौतम के बुरे इरादों का पर्दाफाश होगा? जानिए सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट।

अनुपमा सामने लाएगी गौतम की सच्चाई 

विज्ञापन

हाल ही में सीरियल ‘अनुपमा’ का प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनुपमा गौतम को अकेले में कहती है कि वह माही की शादी उससे नहीं होने देगी। इस बात पर गौतम भोला चेहरा बनाता है। लेकिन अनुपमा कहती है कि वह मुखौटा लगाए हुए इंसान से बात नहीं करती है। इसके बाद अचानक वह यह स्वीकार कर लेता है कि कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए वह माही को बलि का बकरा बना रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: तुलसी और अनुपमा में से किसने मारी बाजी? जानें 43वें हफ्ते में 'बिग बॉस 19' समेत बाकी शोज की भी TRP
विज्ञापन


माही को मिलेगा धोखा 
अनुपमा के सामने जब गौतम अपनी सच्चाई स्वीकार करेगा तो माही को इस बात का पता चलेगा। वह जान जाएगी कि गौतम का प्यार एक धोखा है। माही का इस वजह से दिल टूट जाएगा। इसके बाद सीरियल में कई ट्विस्ट आएंगे। 
 


टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर सीरियल 
43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ पहले नंबर पर रहा। वहीं दूसरे नंबर स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने जगह बनाई। लेकिन टीआरपी लिस्ट में अनुपमा की जगह लंबे वक्त से कोई नहीं ले पा रहा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें