फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: लालबागचा राजा की शरण में पहुंचे अनुपम खेर, बिना वीआईपी इंतजाम के किए दर्शन

Mon, 01 Sep 2025 05:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher At Lalbaugcha Raja: लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाने वालों में अब अभिनेता अनुपम खेर का भी नाम जुड़ गया है। एक्टर ने बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के बप्पा के दर्शन किए।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश उत्सव के चलते आम श्रद्धालुओं से लेकर सेलेब्स तक का मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचना लगातार जारी है। सेलेब्स लगातार लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और उनके वीडियो-फोटोज भी सामने आ रहे हैं। अब इसी क्रम में अभिनेता अनुपम खेर भी बप्पा के आशीर्वाद के लिए लालबागचा राजा की शरण में पहुंचे। एक्टर ने दर्शन की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

अनुपम ने आम श्रद्धालुओं के साथ किए दर्शन

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। फोटोज में अनुपम खेर एक लाल रंग की चोली डाले भी नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात कि अनुपम खेर ने कोई वीआईपी दर्शन न करके आम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन किए। 
 


 

अभिनेता ने की अनुशासन व्यवस्था की तारीफ
अपने दर्शन की फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में अनुपम ने लिखा, ‘आज लालबाग के राजा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना किसी वीआईपी दर्शन के इंतजाम के गया था। तो कुछ और अच्छा लगा। वो बात अलग है भक्तों का प्यार और ऑर्गनाइजर्स की दया भावना बनी रही। लाखों की तादाद में लोग आते हैं। लेकिन कमाल का अनुशासन और व्यवस्था देख कर गर्व होता है। भक्तजनों की गणपति के प्रति भावनाएं अटूट हैं। गणपति बप्पा मोरया।’

लगातार बप्पा की शरण में पहुंच रहे सेलेब्स

विज्ञापन

सेलेब्स लगातार ही लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अनुपम खेर से पहले ऐश्वर्या राय, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज समेत तमाम सितारे लालबागचा राजा के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम-@vivekagnihotri
‘द बंगाल फाइल्स’ में निभाएंगे महात्मा गांधी की भूमिका
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आएंगे। अनुपम फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला टाइगर श्रॉफ की ‘बगी 4’ से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें