फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा ने कामकाजी महिलाओं को सराहा, ट्विंकल खन्ना ने लिखा लेख; हुमा ने तस्वीर शेयर कर दी महिला दिवस की बधाई

Sun, 08 Mar 2026 01:38 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Women's Day 2026: अनुपम खेर से लेकर इरफान खान के बेटे बाबिल खान तक कई सेलेब्स ने महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
महिला दिवस पर सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दुनिया भर में लोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। सिनेमा जगत भी इस मामले में पीछे नहीं है। कई सेलेब्स ने महिला दिवस पर तस्वीरें शेयर की हैं और शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि सेलेब्स किस तरह से इस दिन को सेलेब्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'हर कोई अपने तरीके से कमाल की है। सभी काबिल मल्टीटास्कर, होममेकर, बिजनेस वुमन जिन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस की कला में महारत हासिल की है। आप सभी को एक शाउट आउट, आप जहां भी हों! याद रखें, आप भगवान की एक अनोखी रचना हैं। बस अपनी शर्तों पर जिंदगी का मजा लेना सीखें!
 
करीना कपूर
करीना कपूर ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'कभी मत भूलिए कि आप अपनी फेवरेट हैं।'  यह डायलॉग करीना ने फिल्म 'जब वी मेट' में बोला था, जो आज भी काफी पॉपुलर है। 
विज्ञापन



हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है 'उस महिला के लिए जिसने स्क्रीन पर मेरी कहानियों को आकार दिया, और स्क्रीन के बाहर मेरी जिंदगी को प्रेरणा दी। महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

 
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने महिला दिवस पर लिखा हुआ अपना लेख शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मुझे बताओ, तुमने आखिरी बार अपनी मां को कब बताया था कि वह तुम्हारे लिए कितनी मायने रखती हैं?'
 
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने महिला दिवस के मौके पर एएनआई से कहा 'महिला दिवास पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम। मेरा सच में मानना है कि जिसके पास किसी और जिंदगी को जन्म देने की ताकत है, वह सबसे महान है। वह एक महिला है।'
  चिरंजीवी
दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा 'मेरी मां से लेकर मेरे जीवन साथी तक, मेरी बेटियों से लेकर मेरी बहुओं तक, उन सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम जिन्होंने मुझे हर तरह से प्रेरित किया है। दुनिया को प्यार और हिम्मत से आगे बढ़ाने वाली हर महिला को महिला दिवस की दिल से शुभकामनाएं।'



रसिका दुग्गल
रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है 'थोड़ा ज्ञान, बहुत सारा प्यार। बस थोड़ा मजा करो यार। महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और हर दिन।
 
बाबिल खान
बाबिल खान ने अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है 'पहली सबसे अच्छी दोस्त, पहला संपर्क, पहली महिला जिसने मिसाल कायम की, आने वाली सभी महिलाओं के लिए। मेरी मां। मेरे लिए। हैप्पी वुमन्स डे।'
 
राइमा सेन
राइमा सेन देव ने एक्स पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'महिला दिवस की शुभकामनाएं। रंगीन रहिए, आत्मविश्वास में रहिए और अपनी तरह की रहिए। उतार चढ़ाव में चमकते रहिए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें