एक्टर्स को अब तक नहीं दी फीस
यह नहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाने के चलते अनुपम खेर अभी तक फिल्म की कास्ट तक को पैसे नहीं दे पाए हैं। फिल्म के एक्टर्स से अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि सबसे मजेदार बात ये है कि मेरे सभी चार मेन एक्टर्स ने यह फैसला किया कि वो मुझसे पैसे नहीं लेंगे। अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी, मैं इन सबके पास गया और बताया कि क्या हुआ है। मैंने कहा मैं पे कर दूंगा और उन्होंने कहा कि क्या हमने मांगा?
यह खबर भी पढ़ेंः Tanvi The Great: सीएम रेखा गुप्ता का एलान, दिल्ली में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट'
क्रिटिक्स ने की फिल्म की तारीफ
‘तन्वी द ग्रेट’ की बात करें तो यह एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी है। रिलीज से पहले फिल्म को कान समेत अलग-अलग कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां फिल्म की तारीफ भी हुई। रिलीज के बाद भी क्रिटिक्स ने तो फिल्म की सराहना की, लेकिन ‘तन्वी द ग्रेट’ दर्शक जुटाने में सफल नहीं हो पा रही है।