मां की नई साड़ी देख पूछा- 'कहां पहनोगी इसे?'
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां एक साड़ी को हाथ में लिए दिख रही हैं। अनुपम खेर उनसे पूछ रहे हैं, 'किसने दी है साड़ी ये?' दुलारी बताती हैं, 'काका जी के पोते ने दी है'। एक्टर कहते हैं, 'अच्छी है'। इस पर उनकी मां कहती हैं, 'बहुत ही अच्छी है। इस पर फॉल लगवाया है'। अनुपम खेर पूछते हैं कि कहां पहनोगी इसे? तो दुलारी कहती हैं, 'इसे मैं वृंदा के जाऊंगी तब पहनूंगी'। इसके बाद अनुपम खेर अपनी मां से पूछते हैं, 'आपके पास कितनी साड़िया होंगी?' वे बताती हैं, 'दस-बीस'। अनुपम खेर अपने भाई राजू से पूछते हैं, 'माता के पास कितनी साड़िया होंगी?' राजू कहते हैं, '60-70 होंगी'। फिर कहते हैं ये बांट देती हैं।
मां की साड़ी करीने से सहेजी
अनुपम खेर इसके बाद मां की मदद को हाथ बढ़ाते हैं और उनकी साड़ी को करीने से सहेजकर रख देते हैं। इसके बाद मां को गले लगाकर कहते हैं, 'खुश रहो माता'। इस पोस्ट को साझा करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, 'मां... मां की साड़ी... बैकग्राउंड में रीमा भाभी की आवाज... और निक्कर वाले भाईसाहब ! ये है भारत के करोड़ों मिडल क्लास परिवारों के घरों का सीन!! आप सब पहचान रहें हो ना?? एंजॉय करो। और शेयर करो'!!