फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों ने अनुपम खेर पर लुटाया प्यार;  'जाने पहचाने अनजाने' नाटक के लिए दिया डबल स्टैंडिंग ओवेशन

Sat, 23 May 2026 03:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaane Pehchaane Anjaane: अभिनेता अनुपम खेर अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। यहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। एक्टर को डबल स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इस प्यार और सम्मान को पाकर अनुपम खेर गदगद हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर ने अपनी अभिनय यात्रा थिएटर से शुरू की। अभिनय की बारीकी उन्होंने एनएसडी से सीखीं। फिल्मों में शानदार काम करने और अच्छा मुकाम हासिल करने के बावजूद उन्होंने थिएटर नहीं छोड़ा। आज भी वे रंगमंच की दुनिया से जुड़े हैं। अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के सिलसिले में इन दिनों ने दिल्ली आए हैं, जहां उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी साझा की है।     

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नाटक देखने उमड़ी भीड़
दिल्ली में अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के लिए उन्हें लगातार दो बार स्टैंडिंग ओवेशन मिला। सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए अनुपम खेर ने राजधानी के दर्शकों का आभार जताया। यह नाटक दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में खचाखच भरे हॉल में शुरू हुआ था। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ झलकियां साझा की हैं।  

अनुपम खेर ने लिखा, 'इस रात को यादगार बना दिया'
अनुपम खेर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'दो अलग-अलग शो। दो बिल्कुल अलग तरह के दर्शक, लेकिन एक जोरदार 'स्टैंडिंग ओवेशन'। यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कल हमने 'जाने पहचाने अनजाने' के लिए दो खचाखच भरे हॉल में परफॉर्म किया। हंसी-मजाक, खामोशी, भावनाएं और आखिर में दर्शकों का प्यार...,इन सबने मिलकर इस रात को यादगार बना दिया। और यह सफर जारी है।
 


आज और कल भी नाटक मंचन जारी
एक्टर ने आगे लिखा है, 'आज और कल, हमारे फिर से दो-दो शो हैं। एक एक्टर और थिएटर टीम के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती कि पूरे ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज सुनाई दे और दर्शक उनके प्रयासों, ईमानदारी और भावनाओं से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करें। दिल्ली, आपकी गर्मजोशी, आपके प्यार और आपके 'स्टैंडिंग ओवेशन' के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने हमें बहुत खुश कर दिया। जय हो! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें