अनुपम खेर-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अमित शाह को शॉल भेंट कर किया अभिवादन
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वे केंद्रीय गृह मंत्री को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन करते दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों साथ बैठकर चर्चा करते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने लिखा है, 'भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी से उनके निवास पर मुलाकात का सौभाग्य मिला। उनके स्नेह, आत्मीय आतिथ्य और अपनेपन के लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं'।
बोले- 'मुलाकात सदैव स्मरणीय रहेगी'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'देश, समाज, संस्कृति, सिनेमा और जीवन के अनेक विषयों पर उनसे लंबी और बेहद सार्थक बातचीत हुई। उनकी विषयों पर गहरी पकड़, अद्भुत स्मरण शक्ति और विचारों की स्पष्टता सचमुच प्रेरणादायक है। ऐसे व्यक्तित्व से हर मुलाकात कुछ नया सोचने और सीखने का अवसर देती है। आदरणीय अमित शाह जी, आपका समय, आपका स्नेह और जहां मैं बैठा था, वहां विराजमान हनुमान जी की मूर्ति मेरे लिए सदैव स्मरणीय होगी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'।
अनुपम खेर का वर्क फ्रंट
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने हाल ही में इसकी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया था। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह दिवाली के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी।