फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: नैन्सी की प्रतिभा के कायल हुए अनुपम खेर, बोले- 'भारतीयों को अब कान में मिल रहा सर्वोच्च सम्मान'

Wed, 29 May 2024 11:58 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने 'कान 2024' में अंजान लोगों को मिली पहचान के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने कान में ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट', किरण राव की 'लापता लेडीज' और दिलजीत दोसांझ की 'चमकीला' जैसी फिल्मों के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। अभिनेता लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कंटेंट से प्रेरित फिल्मों के बारे में बात की है। अनुपम खेर ने 'कान फिल्म फेस्टिवल 2024' में अंजान लोगों को मिली पहचान के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की फैशन डिजाइनर नैन्सी त्यागी का उदाहरण दिया। नैन्सी ने इस साल 'कान' में अपना रेड कार्पेट डेब्यू किया है। इसके बाद से वह खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन

'कान' में दिखा भारतीयों का जलवा

अनुपम खेर ने इस दौरान 'कान फिल्म फेस्टिवल 2024' में ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के अलावा किरण राव की 'लापता लेडीज' और दिलजीत दोसांझ की 'चमकीला' जैसी हालिया फिल्मों के बारे में भी बात की। इन फिल्मों को उनकी कहानी के लिए खूब प्रशंसा मिली। अभिनेता ने कहा, 'आजकल कंटेंट बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमेशा से था, लेकिन अब दर्शक अलग हैं। कान में जो हुआ, उसे देखिए- हमारे पास दो अंजान लोग पायल कपाड़िया और अनसूया सेनगुप्ता हैं, जिन्हें सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। यह अभूतपूर्व है।' 

Maharaj Poster: 'महाराज' बन जयदीप अहलावत का जुनैद की डेब्यू फिल्म में धमाल, जारी हुआ पोस्टर, रिलीज डेट भी आउट

विज्ञापन

नैन्सी त्यागी के बारे में कही ये बात

इसके साथ ही नैन्सी त्यागी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'एक दिल्ली की लड़की ने रेड कार्पेट पर अपनी ड्रेस खुद सिलकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। दुनिया रचनात्मकता के लिए खुली है। यह हमेशा से थी, लेकिन अब भारत रचनात्मकता के लिए खुला है, जो दिल को नहीं छूता, वह प्रभाव भी नहीं डालता। आप दर्शकों को छोटा महसूस कराकर उन्हें बौना नहीं बना सकते।'

विज्ञापन

कंटेंट अच्छा हुआ तो चलेंगी फिल्में

उन्होंने कहा, 'वे मॉल के लिए खुले हैं, वे आधुनिक भारत और बड़े सिनेमा के लिए खुले हैं। वे हर चीज के आदी हैं। अब आप यह नहीं कह सकते कि देखो हम आपको स्विट्जरलैंड लेकर जा रहे हैं। उनके लिए कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। मगर अगर कंटेंट अच्छा हुआ तो छोटी फिल्म भी चलेगी और बड़ी फिल्म भी चलेगी।' 

Top 100 Stars: बीते 10 साल के 100 सबसे लोकप्रिय हिंदुस्तानी सितारों की लिस्ट जारी, दीपिका पादुकोण बनी नंबर वन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें