Celebs react as Pakistan attacks Jammu: कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स बीती रात सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते रहे। कुछ ने इंडियन आर्मी को किया सलाम तो कुछ ने जम्मू के लोगाें की सलामती की दुआ मांगी।
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर रात भर अपने-अपने रिएक्शन देते रहे। कुछ ने कहा कि वो रात भर सोए ही नहीं, वहीं कुछ ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए धन्यवाद कहा। यहां पढ़िए कंगना रनौत, अनिल कपूर और समय रैना समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन…
आमिर खान ने कहा- मिला न्याय
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर कर लिखा कि आतंकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आयशा खान ने भारतीय सेना का किया धन्यवाद
अभिनेत्री आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि भारतीय सेना को कैसे धन्यवाद कहा जाए उन्हें समझ नहीं आ रहा है, क्योंकि उन्हीं के कारण हम सुरक्षित हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा महाभारत का श्लोक
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने इस दौरान महाभारत के श्लोक का जिक्र करते हुए लोगों से ऐसे मुश्किल वक्त में अपनी सेना के साथ खड़े रहने की अपील की है।
रश्मिका बोलीं- पाकिस्तान से सवाल करें
रश्मिका ने एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा था- 'किसी भी देश के आंतक के खिलाफ खुद की सुरक्षा करने का हक है। इसे युद्ध की तरह नहीं देखना चाहिए। जो देश जवाब दे रह है उससे सवाल मत करिए, उससे करिए जो सरहद पार आतंक फैलाता है।'
रणवीर सिंह ने कहा- छेड़ने वालों को हम छोड़ते नहीं
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े, तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं।'
अनुष्का शर्मा ने क्या कहा?
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय सेना के वीर बहादुरों पर गर्व जताया है।
इमरान हाशमी ने क्या कहा?
अभिनेता इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा, 'हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, समर्पण और बलिदान को सलाम। हमारे देश की रक्षा करने और इस कठिन समय में खड़े रहने के लिए धन्यवाद। जय हिन्द।'