फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi The Great Trailer: 'अलग हूं पर कमजोर नहीं', सितारों से सजी अनुपम की 'तन्वीर: द ग्रेट' का ट्रेलर रिलीज

Mon, 30 Jun 2025 01:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanvi The Great Trailer Release: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। अनुपम खेर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
अनुपम खेर और शुभांगी दत्त - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह फिल्म अनुपम के लिए बेहद खास है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं कान समेत अलग-अलग कई फिल्म फेस्टिवल्स में ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर हो चुका है। अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


पिता के सपने को पूरा करने निकली तन्वी
3 मिनट 4 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत सुंदर वादियों और तन्वी के किरदार में नजर आ रहीं शुभांगी दत्त से होती है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की की है, जो अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने के लिए आर्मी जॉइन करती है। हालांकि, ऑटिस्टिक होने के चलते उसके लिए आर्मी जॉइन करना इतना आसान नहीं है। लेकिन इस दौरान वो कैसे सारी बाधाओं को पार करती है और क्या वो आर्मी जॉइन कर पाती है या नहीं। ये फिल्म में देखने को मिलेगा।

सभी किरदारों की दिखी झलक
फिल्म में अनुपम खेर ने तन्वी के दादा का किरदार निभाया है, जो खुद रिटायर्ड कर्नल बने हैं। जबकि करण टैकर तन्वी के पिता बने हुए हैं। फिल्म की कहानी आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित है। 3 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में शुभांगी के अलावा अनुपम खेर और पल्लवी जोशी काफी देर को दिखे हैं। इसके अलावा फिल्म के अन्य किरदारों बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर की भी झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म देशभक्ति और आर्मी समेत कई मुद्दों को छूती है, जिनमें फैमिली ड्रामा, इमोशनल एंगल, स्पेशल चाइल्ड जैसे मुद्दे शामिल हैं।

18 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं। जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्टारकास्ट को एक-एक करके अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। फिल्म में खुद अनुपम खेर और शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, नासिर और करण टैकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें