फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: महिमा चौधरी की बहादुरी के कायल हुए अनुपम, कैंसर से लड़ते हुए ‘द सिग्नेचर’ की शूटिंग की थी पूरी

Sun, 13 Oct 2024 06:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में महिमा चौधरी के अभिनय और कैंसर से जंग लड़ने के दौरान फिल्म की शूटिंग पूरी करने को लेकर तारीफ की। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
 
विज्ञापन
अनुपम खेर और महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ अभिनेत्री महिमा चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अभिनेत्री की बहादुरी की सराहना की। दरअसल, महिमा चौधरी को 2022 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था और  इलाज के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की। अभिनेता ने उन्हें वास्तविक जीवन का हीरो बताते हुए कहा 
विज्ञापन

कि कीमोथेरेपी के दौरान भी उन्होंने पूरे दिल से शूटिंग जारी रखी और अपने अधिकांश बाल खो दिए। अनुपम ने महिमा के साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार भी व्यक्त किया और उन्हें 'रोल मॉडल' कहा।

महिमा चौधरी की सराहना की
13 अक्टूबर को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सह-कलाकार महिमा चौधरी की सराहना करते हुए एक पोस्ट साझा की। हाल ही में, उनकी फिल्म ‘द सिग्नेचर’ जी5 पर रिलीज हुई और अभिनेता ने इस अवसर पर अभिनेत्री की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी फिल्म से एक वीडियो क्लिप साझा की और कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म के लिए एक प्रचार पोस्ट नहीं है बल्कि, यह महिमा के समर्पण की सराहना करने के लिए एक पोस्ट है, जिन्होंने कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई में हार मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, परिवार ने की निजता की मांग

शूटिंग के दौरान की बातें की साझा
शूटिंग के समय को याद करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘यह पता चलने के बाद कि आपको कैंसर है, आप अपनी कीमोथेरेपी करवा रही हैं और आपके ज्यादातर बाल झड़ चुके हैं, फिर भी आपने हमारी फिल्म के लिए शूटिंग की। खुशी-खुशी और पेशेवर तरीके से!’ महिमा चौधरी ने फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाई है और अपनी अदाकारी से प्रशंसकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। महिमा की तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘अगर दबाव में शालीनता के लिए ओलंपिक जैसी प्रतियोगिता होती, तो आपको निश्चित रूप से स्वर्ण पदक मिलता।’

फिल्म में ये कलाकार भी हैं शामिल
अनुपम खेर और महिमा चौधरी की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ एक जीवन पर आधारित ड्रामा है जिसमें अनुपम खेर और  महिमा चौधरी के अलावा नीना कुलकर्णी और अन्नू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे 4 अक्टूबर, 2024 को जी5 पर रिलीज किया गया है।
Ryan Reynolds: ‘डेडपूल’ ने ‘वूल्वरिन’ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साथ काम करने को लेकर कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें