कीरावनी के साथ बिताया एक साल
अनुपम खेर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के शानदार गायकों की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है! मैंने शानदार एमएम कीरावनी सर के साथ लगभग एक साल बिताया और फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म के सभी गाने रिकॉर्ड कर लिए थे। उनका जादू ही है कि 'तन्वी द ग्रेट' का संगीत बहुत शानदार और मधुर है'।
सोनू निगम और शान ने लगाए सुर
आगे लिखा है कि हमारी इस फिल्म के गायकों में दिग्गज और नए कलाकारों का एक बेहतरीन संगम हैं। सोनू निगम और शान महान गायक होने के अलावा हमारे दोस्त भी हैं। विशाल मिश्रा बेमिसाल सिंगर हैं। मैंने बचपन से ही राजपंडित की गायकी सुनी है! रम्या और नयना संगीत की दुनिया में उभर रही हैं। शगुन और गोमती 'तन्वी द ग्रेट' के साथ डेब्यू करेंगी'।
कुमार सानू की बेटी और डर्टी ग्रिम का गाना
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'कई और सुरीली आवाजें भी हैं। फिल्म का एक इंग्लिश ट्रैक लॉस एंजिल्स स्थित बहुत प्रतिभाशाली शैनन और डर्टी ग्रिम ने गाया है। इसके अलावा गायिका सुश्री कुमुदवती अपराजिता हैं! इन सभी की खूबसूरत आवाजों को सुनने के लिए दुनिया को इंतजार है! जय हो! बता दें कि शैनन के सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं।