फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: रोहित शर्मा से मिले अनुपम खेर, वीडियो साझा कर बोले- 'वो पैपराजी के लिए नहीं बदलते...'

Wed, 28 Jan 2026 05:54 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher meet Rohit Sharma: अनुपम खेर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच वो क्रिकेटर रोहित शर्मा से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
अनुपम खेर हाल ही में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका से मिले - फोटो : Instagram @anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में क्रिकेटर रोहित शर्मा से मिले। यह मुलाकात कैसे हुई ? और इसका अनुभव कैसा रहा ? यह सबकुछ अनुपम ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए साझा किया। अनुपम ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो अचानक ही रोहित शर्मा से टकरा गए। एक्टर ने इस पोस्ट का कैप्शन दिया- 'एक्सीडेंटल बट अ ग्रेट मीटिंग।' जानें अनुपम ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा ? 

विज्ञापन


क्रिकेटर रोहित शर्मा से मिल कर खुश हुए एक्टर
अनुपम खेर अपने प्रोजेक्ट्स में बेहद बिजी रहते हैं। इन सबके बावजूद एक्टर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। बुधवार को अनुपम खेर ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से मुलाकात की और उसकी तस्वीरें पोस्ट कीं। एक्टर ने बताया कि वो अपनी वैन के तरफ जा रहे थे। मगर अचानक अपनी वैनिटी वैन के बजाय वो रोहित शर्मा की वैनिटी वैन में चले गए। अंदर जब उन्होंने देखा तो वहां रोहित अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।

अनुपम खेर हाल ही में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका से मिले - फोटो : Instagram @anupampkher
रोहित की पत्नी रितिका से भी मिले अनुपमा
इसके बाद अनुपम ने रोहित और उनकी पत्नी रितिका से मुलाकात की। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'देखो मैंने किसे देखा? मेरे फेवरेट क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी खूबसूरत पत्नी रितिका को।
मुझे रोहित पसंद हैं, क्योंकि वो एक कमाल के खिलाड़ी हैं और उतने ही अच्छे इंसान भी। वो ग्राउंड के अंदर ही नहीं बाहर भी एक अच्छे इंसान हैं। वो एक शांत और हंसमुख व्यक्ति हैं। वो पैपराजी के लिए नहीं बदलते, जैसे हैं वैसे ही रहते हैं। भगवान आपको स्वास्थ्य और लंबा जीवन दे।'
 
विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' में आएंगे नजर
अनुपम इन दिनों फिल्म 'खोसला का घोसला 2' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2006 में रिलीज हुआ था जिसका निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसके अलावा अनुपम हाल ही में 'तन्वी: द ग्रेट', 'मेट्रो इन दिनों' और 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें