'संदेशे आते हैं' और 'घर कब आओगे' के बारे में
आपको बता दें कि 'संदेशे आते हैं' गाना 'बॉर्डर' 1997 का है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक हैं। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने इसे आवाज दी थी।
नए गाने 'घर कब आओगे' के टीजर को यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि इसे मिथुन ने रीक्रिएट किया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इसे सोनू निगम, अरिजित सिंह, विशाल मिश्रा, दिलजीत दोसांझ ने गाया है।
गाना रिलीज होने से पहले क्रेडिट की मांग
आपको बता दें कि नया गाना 'घर कब आओगे' के शुरुआत में अनु मलिक और जावेद अख्तर दोनों का नाम दिया गया है। हालांकि अभी गाना रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही अनु मलिक ने मांग की है कि गाने में उनको क्रेडिट दिया जाए।
'बॉर्डर 2' के बारे में
फिल्म 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कई कलाकार हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।