फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshula Kapoor Wedding: अंशुला ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की झलकियां, बोलीं- 'जान्हवी-खुशी ने सरप्राइज दिया'

Sat, 04 Jul 2026 10:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Mehendi: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी होने वाली है। वे 06 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। फिलहाल उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इस दौरान अंशुला ने अपनी ड्रेस को लेकर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
अंंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। सोमवार 06 जुलाई को वे रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाएंगी। विवाह पूर्व की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंशुला एक्टर अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन


अंशुला ने शेयर किया पोस्ट
अंशुला कपूर ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी वाली पोशाक के बारे में बताया और इसके खूबसूरत डिजाइन आदि की डिटेल दी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि मेहंदी सेरेमनी पर बहनों- जान्हवी कपूर और खुशी ने एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया।

मेहंदी के लिए अंशुला ने चुना ब्लू लहंगा 
अंशुला ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मैं अपनी मेहंदी के लिए ऐसी ड्रेस चाहती थी, जो परिवार का सम्मान करे, जिससे मैं जुड़ने जा रही हूं। यह शानदार ब्लू लहंगा पटोला की शानदार विरासत से प्रेरित है और साथ ही इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क को भी खूबसूरती से शामिल किया गया है। ये दोनों ही कलाएं गुजरात की टेक्सटाइल विरासत से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
 
 

जान्हवी-खुशी ने दिया सरप्राइज, बोलीं- 'सांसें थम गईं'
अंशुला कपूर ने आगे लिखा है, 'इस ड्रेस ने मेरा दिल जीत लिया, वहीं उस दिन मानो मेरी सांसें ही रुक गईं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने पूरी मेहंदी सेरेमनी को एक सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था। मुझे पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है, लेकिन मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने क्या सोचा है। इतने बेशुमार प्यार के बीच इन सब चीजों को होते हुए देखना, एक ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी'। बता दें कि खुशी और जान्हवी निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटियां हैं।
विज्ञापन

सोनम कपूर ने शेयर कीं झलकियां
अंशुला की चचेरी बहन और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि खुशी के मौके पर पूरा कपूर परिवार साथ में है और एंजॉय कर रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें