फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों के बीच फर्क पर बोलीं अंशुला कपूर, कहा- 'एक-दूसरे की आलोचना करने के बजाय...'

Wed, 02 Sep 2026 05:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Latest Post: अंशुला कपूर ने उनकी फोटोज पर टिप्पणी करने वालों में एक खास अंतर समझाया। उन्होंने महिलाओं की प्रोत्साहन करने की भावना को पुरुषों से बेहतर बताया।
विज्ञापन
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर इस समय बतौर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक रील में ‘पुरुषों की टिप्पणियां बनाम महिलाओं की टिप्पणियां’ के बीच के फर्क साझा किया है। जानें क्या है मामला?

रील में क्या दिखाया गया फर्क? 

अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की। इसमें अंशुला ने अपने व्यक्तित्व के बारे में पुरुषों और महिलाओं की राय साझा की। रील में पुरुषों की ओर से अंशुला के रूप और शरीर पर निशाना साधते हुए कई नकारात्मक टिप्पणियां दिखाई गई हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की टिप्पणियां अधिकतर उत्साहवर्धक थीं, जिनमें से कई ने उनकी सुंदरता की प्रशंसा की और समर्थन के शब्द कहे।

विज्ञापन

अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor

क्या कहा महिलाओं के लिए

अंशुला कपूर ने महिलाओं के बारे में कहा कि वह एक-दूसरे की आलोचना करने के बजाय प्रोत्साहित करना चुनती हैं, तो वे किस तरह का ऑनलाइन माहौल बना सकती हैं। महिलाएं एक-दूसरे की तारीफ कर रही हैं। महिलाएं एक-दूसरे से कह रही हैं, तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। महिलाएं कह रही हैं, ‘मुझे आज यही देखने की जरूरत थी। महिलाएं अजनबियों को भी महत्व दे रही हैं।’

अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anshulakapoor

सोशल मीडिया पर क्या बोलीं अंशुला?
इस सबके साथ अंशुला ने स्वीकार किया कि ऑनलाइन अपनी निजी कमजोरियों को जाहिर करना डरावना हो सकता है, खासकर जब आलोचना हमेशा एक टिप्पणी की दूरी पर हो। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं अपने बारे में कुछ साझा करती हूं, तो मैं दुनिया को उस पर अपनी राय रखने की अनुमति भी दे रही होती हूं। और यह अभी भी डरावना हो सकता है।’

विज्ञापन

बोनी कपूर-मौना-श्रीदेवी, अर्जुन, अंशुला, खुशी और जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुला कपूर के बारे में

बात करें अंशुला के वर्कफ्रंट की वह हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में दिखाई दी थीं। वहीं व्यक्तिगत जीवन में भी अंशुला स्थापित हो चुकीं है। उन्होंने 6 जुलाई 2026 को रोहन ठक्कर की से शादी की। अर्जुन और अंशुला, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की संतानें हैं, जबकि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं। इस तरह यह चारों भाई बहन हैं और आपस में एक खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें