हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ऑस्कर विजेता ऐनी हैथवे के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेत्री तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत किया है।
हाल ही में एक्ट्रेस न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने नवजात बच्चे को सीने से लगाए नजर आईं। हालांकि, ऐनी और उनके पति ने अभी तक बच्चे के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ऐनी हैथवे
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूयॉर्क की सड़कों पर बच्चे संग दिखीं ऐनी
TMZ की तरफ से सामने आई तस्वीरों में ऐनी हैथवे अपने बच्चे को डार्क ब्राउन रंग के बेबी कैरियर में लेकर टहलती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने लैवेंडर रंग का टॉप, उसके ऊपर हल्के रंग का लंबा ट्रेंच कोट, सफेद पैंट और भूरे रंग के बूट्स पहने थे। साथ ही उन्होंने सनग्लासेस और डार्क ब्राउन रंग की कैप लगाई हुई थी। अभिनेत्री का यह कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
दो बेटों की मां हैं ऐनी हैथवे
ऐनी हैथवे और एडम शुलमैन ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों पहले से ही दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे जोनाथन की उम्र 10 साल और छोटे बेटे जैक की उम्र 6 साल है। अब तीसरे बच्चे के आने से परिवार में खुशियां और बढ़ गई हैं।
ऐनी ने इसी साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उन्होंने बारबरा लुईस के गाने 'बेबी, आई एम यॉर्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री सफेद रंग की खूबसूरत फ्लोई ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।
उन्होंने इस खुशखबरी के साथ यह भी जाहिर किया था कि हर प्रेग्नेंसी का सफर आसान नहीं होता और इस बार की खुशखबरी उनके लिए खास है।
ऐनी हैथवे
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी प्रेग्नेंसी को बताया था 'बजर बीटर'
ऐनी हैथवे ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की थी। 14 जुलाई को 'लेट नाइट विद सेठ मेयर्स' शो में पहुंचीं अभिनेत्री ने बताया था कि यह प्रेग्नेंसी उनके लिए एक अप्रत्याशित लेकिन बेहद सुखद सरप्राइज थी।
ऐनी ने मजाकिया अंदाज में अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को 'बजर बीटर' कहा था। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि चीजें इस तरह होंगी, इसलिए यह उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
फिल्म 'वेरिटी' में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऐनी हैथवे हाल ही में फिल्म 'वेरिटी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ डकोटा जॉनसन और जोश हार्टनेट भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म 2 अक्टूबर को भारत में रिलीज हुई थी।