सार
Ankita Lokhande Emotional Social Media Post: अंकिता लोखंडे अपनी जिंदगी से जुड़े हर खास मौके, फंक्शन, वेकेशन की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक एआई वीडियो साझा किया, इसे शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा।
अंकिता लोखंडे ने दिवंगत पिता संग बनाया एआई वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का निधन साल 2023 में हुआ। आज एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि उनके दिवंगत पिता का जन्मदिन है। यह मौका अंकिता के लिए सबसे खास होता है। पिता से अपने जुड़ाव को साझा करते हुए उन्होंने एक एआई वीडियो बनाया, जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही अंकिता ने पिता के नाम एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
पिता को हर छोटी से छोटी चीज में महसूस करती हैं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने जो एआई वीडियो शेयर किया, उसमें उनकी हालिया कई वीडियोज में पिता को शामिल किया। इस तरह अंकिता ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों में पिता की यादों को भी शामिल कर लिया है। वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘मेरे पापा के नाम, वह इस दुनिया से ऊपर हैं। हमें आशीर्वाद दे रहे हैं, हमें सही राह दिखा रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके प्यार को अपने चारों तरफ हर छोटी से छोटी चीज में महसूस करते हैं। वो हमारे साथ भले ही अब नहीं हैं, लेकिन वो हमारे दिल में, हमारी यादों में बसे हुए हैं।’
एआई वीडियो में पिता को मुस्कुराते देख खुश हुईं
वह इंस्टाग्राम पोस्ट पर आगे लिखती हैं, ‘इस एआई के दौर में यादें फिर से जीवंत हो गईं। यह सब देखकर विश्वास नहीं हाेता है। लेकिन पापा को इस एडिट वीडियो में मुस्कुराते हुए देखना दिल को गहराई तक छू गया है। हम उन्हें हर दिन याद करते हैं। पापा हमेशा हमारी ताकत रहेंगे।’