फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर दिखीं अंजलि अरोड़ा, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

Sat, 21 Jun 2025 04:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anjali Arora: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘लॉकअप’ फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को अपने बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है। 
विज्ञापन
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया स्टार और इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को हाल में एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसमें उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी देखा जा सकता है। इसके अलावा शादी के सवाल पर उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंजिल अरोड़ा को अपना बैग लेकर एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा रहा है। इस वीडियो में अंजलि ने सूट पहन रखा है, जिसमें वो प्यारी दिख रही हैं। बाहर आते ही उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल उनका बैग पकड़ लेते हैं और दोनों एक-दूसरे के गले भी मिलते हैं। उसी दौरान एक पैपराजी एक्ट्रेस से सवाल करता है कि वो शादी कब कर रही हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा क्या हो गया आप लोगों को। हालांकि, इस जवाब पर वो खुद हंसने लगती हैं। 
 


नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंजलि अरोड़ा ने अपने में जीवन बहुत कुछ हासिल कर लिया है और लोग उन्हें बदनाम ही करते रह गए। दूसरे यूजर ने कहा कि वो बहुत सुंदर दिख रही हैं। वहीं एक और यूजर ने मजाक में बोला कि क्या कैप्शन है भाई। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि कच्चा बादाम। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari: करियर पर पड़ा अदिति की शादी का असर, अभिनेत्री बोलीं- 'ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले हैं'


अंजलि अरोड़ा के बारे में 
कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से मॉडल, सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को काफी पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने 'कच्चा बादाम' गर्ल बनकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब वो इंटरनेट की एक स्टार बन गई हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सॉन्ग भी किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें