हनुमान
साल 2005 में 'हनुमान' नाम से एनिमेटेट फीचर फिल्म बनाई गई, जिसमें भगवान राम के परम भक्त पवनसुत हनुमान की महिमा को दिखाया गया है। इस फिल्म को बनाने में दो साल लगे थे। फिल्म के एनिमेशन और बैकग्राउंड म्यूजिक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, जिसका निर्देशन वी जी सामंत ने किया था। यह फिल्म बहुत प्रसिद्ध हुई थी।
महाभारत
हिंदी फिल्म उद्योग द्वारा निर्मित सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह फिल्म भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' की कहानी को फिर से एनिमेटेड रूप में बयान करती है । तकनीकी रूप से फिल्म ने काफी अच्छा प्रयास किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, अजय देवगन, सनी देओल आदि कलाकारों ने अपनी दमदार आवाज दी थी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अमन खान ने किया था।
द लीजेंड ऑफ बुद्धा
यह फिल्म बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी। इस एनिमेटेड फिल्म में दर्शकों को राजकुमार गौतम के जन्म से लेकर महात्मा बुद्ध बनने तक की यात्रा देखने को मिलती है। भगवान बुद्ध के बचपन को फिल्म में शानदार तरीके से दिखाया गया है। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम
- फोटो : IMDB
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम
इस फिल्म का निर्माण भारत और जापान के सहयोग से हुआ था। इस फिल्म को भारत में 1993 में रिलीज किया गया था। बाद में इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक
- फोटो : यूट्यूब
घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक
इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी महाभारत के एक पात्र पर आधारित है, जो भीम और हिडिम्बा के पुत्र हैं और उनका नाम है घटोत्कच। फिल्म का साउंडट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी।