फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इक्कीस' को देखकर नम हुईं निर्देशक अनिल शर्मा की आंखें, धर्मेंद्र की अदाकारी पर रखी अपनी राय

Tue, 30 Dec 2025 01:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Review: निर्देशक अनिल शर्मा ने 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म 'इक्कीस' का रिव्यू किया है। उन्होंने धर्मेंद्र की अदाकारी के बारे में अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
अनिल शर्मा, अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनिल शर्मा ने अगस्त्य नंदा की पहली और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' का रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म के बारे में लिखते हुए धर्मेंद्र को याद किया है। 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की मुंबई में 29 दिसंबर को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और रेखा पहुंचीं।

निर्देशक ने धर्मेंद्र को किया याद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनिल शर्मा ने लिखा 'कल धरम जी की आखिरी फिल्म देखी और मेरा दिल भर आया। उन्हें नम आंखों से पर्दे पर देखना एक अलग ही एहसास था। क्या रोल है और क्या परफॉर्मर हैं वो! उन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही गरिमा और गहराई दी है। धरम जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

अनिल शर्मा ने की फिल्म की तारीफ
अनिल शर्मा ने आगे लिखा 'पूरी 'इक्कीस' की टीम को दिल से बधाई। मेकर्स, टेक्नीशियन और उन एक्टर्स को जिन्होंने इसे बनाने में मदद की। धर्मेंद्र जी आप हमेशा जिंदा रहेंगे। फिल्म में खासकर अगस्त्य नंदा ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है।' 

धर्मेद्र, अनिल शर्मा - फोटो : एक्स
भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'इक्कीस' एक वॉर ड्रामा है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी बताती है। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। यही वजह है कि इस फिल्म का नाम 'इक्कीस' रखा गया है। 

'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया 'इक्कीस' का रिव्यू, धर्मेंद्र को लेकर कह दी ये बा

विज्ञापन

फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी
फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि इसकी रिलीज डेट बदल गई। अब यह 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र के अलावा इसमें सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत ने अहम किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें