Angelina Jolie Anti Ageing Treatment: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की खूबसूरती किसी से भी छिपी नहीं है। खबरों के मुताबिक 50 साल पार कर चुकीं अभिनेत्री ने अब उम्र से कम दिखने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट भी लिया है।
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। अब 50 साल की उम्र पार कर चुकीं एंजेलिना जोली के एंटी एजींग ट्रीटमेंट लेने की बात सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेलिना जोली ने जवान और खूबसूरत दिखने के लिए लेजर ट्रीटमेंट करवाया है।
विज्ञापन
एंजेलिना ने करवाया लेजर ट्रीटमेंट
'इनटच वीकली' की रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलिना जोली ने जवान दिखने के लिए अपनी स्किन का लेजर ट्रीटमेंट करवाया है। हमेशा से ही वो अपनी स्किन की देखभाल को लेकर बेहद सजग रही हैं। स्किन रूटीन और समय-समय पर विशेषज्ञों की सलाह लेना उनकी आदत में रहा है। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस बार उन्होंने स्किन के टेक्सचर को और बेहतर बनाने और फाइन लाइंस को कम करने के लिए कुछ लेजर ट्रीटमेंट्स कराए हैं। ये ट्रीटमेंट स्किन को टाइट करने और एक ही तरह की रंगत देने के लिए करवाए जाते हैं।
बोटॉक्स से भी नहीं है परहेज
करीबी सूत्रों के मुताबिक एंजेलिना जोली बोटॉक्स जैसे कॉस्मेटिक इंटरवेंशंस की भी मदद लेती रही हैं, हालांकि वो इस मामले में भी बैलेंस बनाए रखती हैं ताकि स्किन एकदम से ही अलग ना लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इसे काफी सोच-समझकर और लिमिटेड मात्रा में ही यूज करती हैं।
फिल्मों में बनी हुई हैं सक्रिय
एंजेलिना जोली सिर्फ खूबसूरती के मामले में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘मारिया’ में ओपेरा सिंगर मारिया कैलास की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। अब वो फ्रांसीसी फिल्म ‘कुट्योर’ में नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर सितंबर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।