हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। अब 50 साल की उम्र पार कर चुकीं एंजेलिना जोली के एंटी एजींग ट्रीटमेंट लेने की बात सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेलिना जोली ने जवान और खूबसूरत दिखने के लिए लेजर ट्रीटमेंट करवाया है।
एंजेलिना ने करवाया लेजर ट्रीटमेंट
'इनटच वीकली' की रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलिना जोली ने जवान दिखने के लिए अपनी स्किन का लेजर ट्रीटमेंट करवाया है। हमेशा से ही वो अपनी स्किन की देखभाल को लेकर बेहद सजग रही हैं। स्किन रूटीन और समय-समय पर विशेषज्ञों की सलाह लेना उनकी आदत में रहा है। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस बार उन्होंने स्किन के टेक्सचर को और बेहतर बनाने और फाइन लाइंस को कम करने के लिए कुछ लेजर ट्रीटमेंट्स कराए हैं। ये ट्रीटमेंट स्किन को टाइट करने और एक ही तरह की रंगत देने के लिए करवाए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की शानदार तस्वीर की शेयर, प्रिंसेस लुक में नजर आईं बिटिया रानी