फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: बेटी के साथ बिगड़े एंजेलिना-ब्रैड पिट के रिश्ते! शिलोह ने अपने नाम से 'पिट' हटाने के लिए किया आवेदन

Sun, 02 Jun 2024 10:03 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की सबसे बड़ी बेटी शिलोह जोली पिट अपने उपनाम में बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने अपने अंतिम नाम से 'पिट' हटाने के लिए कानूनी कागजी कार्रवाई दायर की है।
विज्ञापन
एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट-शिलोह जोली पिट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की सबसे बड़ी बेटी शिलोह जोली पिट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कथित तौर पर शिलोह अपने उपनाम में बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने अपने अंतिम नाम से 'पिट' हटाने के लिए कानूनी कागजी कार्रवाई दायर की है। 27 मई को शिलोह 18 साल की हुई हैं और ऐसे में कुछ दिन बात ही उन्हें लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


ब्रैड और बेटी के रिश्ते में आई दरार
रिपोर्ट्स के अनुसार, शिलोह ने अपने जन्मदिन पर याचिका दायर की, जो इस बात का संकेत है कि वह वयस्क होते ही यह बदलाव करना चाहती हैं। इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं शिलोह और उनके पिता के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। इससे पहले साल 2016 में एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के अलग होने की खबरें काफी चर्चित रहीं और उनके छह बच्चों की कस्टडी व्यवस्था कई सालों से विवाद का विषय रही। 2021 में एक जज ने संयुक्त कस्टडी का आदेश दिया। अब शिलोह और ब्रैड पिट के बीच संभावित दरार की खबरें सामने आ रही हैं।
Box Office Collection: धीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी 'सावि', जानें अन्य का हाल
विज्ञापन


जहरा ने भी किया उपनाम में बदलाव
शिलोह से पहले एंजेलिना और ब्रैड की बेटी जहरा ने भी अपने उपनाम में बदलाव किया था। वे भी स्पेलमैन कॉलेज में अपनी सोरोरिटी में शामिल होने के समय जहरा मार्ले जोली के नाम से जानी जाती थीं। दावा किया गया कि उनकी दूसरी 15 वर्षीय बेटी विविएन भी अपने उपनाम के रूप में पिट का उपयोग करने से बचती रही हैं। वे भी विविएन जोली के रूप में जानी जाती हैं।
विज्ञापन

Rakshas: फिल्म बनी नहीं नुकसान पहले हो गया, ‘राक्षस' निर्माताओं के डूब गए पैसे, जानिए परदे के पीछे की कहानी

प्यार, शादी और तलाक
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की मुलाकात 2004 में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के सेट पर हुई थी। उस दौरान ब्रैड 'फ्रेंड्स' फेम जेनिफर एनिस्टन के साथ शादीशुदा था, लेकिन एंजेलिना से मिलने के बाद उन्होंने जेनिफर को तलाक दे दिया। लंबी डेटिंग के बाद एंजेलिना और ब्रैड ने 2014 में शादी कर ली। इसका रिश्ता भी खास नहीं चल पाया। एंजेलिना जोली ने 2016 में ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जब फ्लाइट में कथित तौर पर उनके बच्चों के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रैड पर बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था।
Preity Zinta: प्रीति की फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग पूरी, अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर लिखी दिल की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें