फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'मुझे थोड़ी शर्म आ रही है', 'सैयारा गर्ल' अनीत पड्डा का रिएक्शन हुआ वायरल, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Sat, 26 Jul 2025 11:20 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda Spotted: फिल्म सैयारा से कामयाबी का स्वाद चख चुकीं अभिनेत्री अनीत पड्डा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने पैपराजी के सवालों पर क्यूटली रिएक्शन दिया। 
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म सैयारा से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अनीत पड्डा को पहली ही फिल्म से सफलता का स्वाद चखने का मौका मिल गया है। अभिनेत्री के क्यूट लुक्स और दमदार अभिनय की वजह से इन दिनों उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में अनीत मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका क्यूट रिएक्शन कैमरों में कैद हो गया। अनीत ने इस दौरान कहा कि उन्हें बहुत डर लगता था।
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनीत पड्डा
हाल ही में अनीत पड्डा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीडिया के कैमरे उनकी ओर घूम गए और फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी गई। इसके बाद 'सैयारा गर्ल' से उनका मास्क उतारने के लिए कहा गया, लेकिन अनीत ने जो रिएक्शन दिया वो अब वायरल हो रहा है।




अनीत ने कहा- मुझे थोड़ी शर्म आ रही है
पैपराजी ने जब अनीत की तस्वीरों के लिए उन्हें चेहरे से मास्क उतारने के लिए कहा तो अनीत ने क्यूट तरीके से मुस्कराते हुए जवाब दिया कि उन्हें थोड़ी शर्म आ रही है। उन्होंने स्माइल करते हुए कहा, 'थोड़ी शर्म आ रही है।' उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इसके अलावा अनीत ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें इसी बात से पहले भी डर लगता था। जब बहुत सारे मीडिया के कैमरों का उन पर फोकस हो गया तो अभिनेत्री शर्माने लगीं।
विज्ञापन





'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म ने आज शनिवार को नौवें दिन एक और उपलब्धि दर्ज की है। ये 200 करोड़ी बन गई है। इसी के साथ ही फिल्म ओवरऑल कलेक्शन के मामले में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। वीकएंड पर एक बार फिर दर्शकों की भीड़ इस फिल्म को देखने उमड़ पड़ी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 216.75 करोड़ रुपये हो गया है।

अनीत का अब तक का फिल्मी करियर
अनीत ने 2022 में काजोल और विशाल जेठवा के साथ फिल्म 'सलाम वेंकी' में अपनी शुरुआत की थी, जहां उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने नित्या मेहरा की वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में भी काम किया, जहां उनका किरदार रूही आहूजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें