'सैयारा' फिल्म से बेशुमार प्यार पाकर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा आज यानी 14 अक्टूबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने 'सैयारा' को-स्टार के साथ जश्न मनाया। दोनों की नजदीकियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
लंदन में अनीत ने मनाया जन्मदिन
अहान पांडे के साथ जश्न मनाते हुए अनीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनीत ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके साथ अहान पांडे भी पूरे स्टाइल में नजर आए। पार्टी के दौरान अहान ने उन्हें केक खिलाया और इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी अब इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।
फैंस ने किए कमेंट्स
अहान और अनीत के इस वीडियो पर फैंस ने कई कॉम्प्लिमेंट्स दिए। एक यूजर ने लिखा- 'शायद अगर हम 'अहीत' फैंस ने आज भगवान से कुछ और मांग लिया होता, तो वो भी मिल जाता। वाकई आज का दिन अहान, अनीत और हम सबके लिए बहुत खास था।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'हे भगवान! मैं तो खुशी से चिल्ला रही हूं! ये सब कैसे संभालूं अब?!'
जोड़ी को मिला जबरदस्त प्यार
अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ डेब्यू कर रहे अहान पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। यह फिल्म साल की टॉप फाइव हिट फिल्मों में से एक रही। हाल ही में जब ‘सैयारा’ ने 50 दिन पूरे किए, तो दोनों सितारों ने मुंबई के माउंट मैरी चर्च जाकर आशीर्वाद लिया था।
यह खबर भी पढ़ें: अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ साझा कीं कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें, जन्मदिन से एक दिन पहले यूं किया विश
दोनों ने उस वक्त इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'ये फिल्म सिर्फ हमारी नहीं, उन सबकी है जिन्होंने इस जादू को महसूस किया।' उनकी ये पोस्ट भी तब खूब वायरल हुई थी और फैन्स ने इसे “प्योर एंड इमोशनल” कहा था।
अनीत और अहान के करियर की नई उड़ान
जहां अहान पांडे को अली अब्बास जफर की आने वाली रोमांटिक फिल्म में शरवरी वाघ के साथ साइन किया गया है, वहीं अनीत के हाथ भी बड़ा प्रोजेक्ट लगने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत अब ‘शक्ति शालिनी’ नाम की फिल्म में नजर आ सकती हैं, जो पहले कियारा आडवाणी के पास थी।