फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन कल्याण: तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम, शादी के 13 साल बाद हुआ तलाक

Tue, 10 Nov 2026 08:01 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला शादी के 13 साल बाद अलग हो गए हैं।
  • दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने अलग होने का ऐलान किया है।
  • अन्ना ने पवन कल्याण के साथ फिल्म 'तीन मार' में भी काम किया था।
विज्ञापन
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने सोमवार को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। डिप्टी चीफ मिनिस्टर के ऑफिस से जारी एक बयान के मुताबिक, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

पवन कल्याण, अन्ना कोनिडाला - फोटो : इंस्टाग्राम@anna.konidala
बयान में लिखी गई ये बात
जॉइंट स्टेटमेंट में पवन कल्याण और अन्ना ने कहा, 'अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे। हमारे बच्चों की खुशी और उनकी भलाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।'

दोनों ने आगे कहा कि जिंदगी के इस निजी बदलाव के दौरान उन्हें लोगों की समझदारी, संवेदनशीलता और प्राइवेसी का सम्मान चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन

पवन कल्याण, अन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@anna.konidala
पवन कल्याण की तीसरी पत्नी थीं अन्ना कोनिडेला
बता दें कि साल 2011 में फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान रशियन मॉडल अन्ना लेजनेवा से पवन कल्याण की मुलाकात हुई थी। फिर सितंबर 2013 में दोनों ने हैदराबाद में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी कर ली। कपल की एक बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच है।

पवन कल्याण की पहली और दूसरी पत्नी कौन?
पवन कल्याण ने पहली शादी मई 1997 में नंदिनी से शादी की और दोनों 1999 में अलग हो गए। हालांकि, दोनों का डिवोर्स 10 साल बाद 2008 में हुआ। पवन ने नंदिनी को एलिमनी के तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए।

इसके बाद पवन कल्याण ने 2001 में फिल्म 'बद्री' की को-स्टार रेणु देसाई के साथ लिव इन में रहना शुरू किया। 2004 में दोनों के बेटे अकीरा नंदन का जन्म हुआ। जनवरी 2009 में पवन ने रेनु से अपने घर पर आर्य समाज के अनुसार शादी की। 2010 में बेटी आध्या का जन्म हुआ। 2012 में पवन और रेनु का डिवोर्स हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें