फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzad Khan: पांच साल से फिल्मों से दूर हैं 'अंदाज अपना अपना' फेम शहजाद खान, बोले- चमचागिरी नहीं कर सकता

Sat, 17 May 2025 07:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andaz Apna Apna: फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता शहजाद खान ने फिल्म के बारे में और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
शहजाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' सबसे पहले साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसे दोबारा 25 अप्रैल 2025 को सिनेघरों में रिलीज किया गया। अभिनेता शहजाद खान ने फिल्म में 'भल्ला' का किरदार निभाया था। उन्होंने इस फिल्म के बारे में और इसकी दोबारा रिलीज के बारे में बात की है।

विज्ञापन


मुझसे चमचागीरी नहीं होती
एक समय था जब शहजाद खान को कई फिल्मों में देखा जाता था लेकिन अब वह फिल्मों में नहीं दिखते हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया 'मेरे हाथ में रोटी है और मैं आपको सही जवाब दूंगा। अब कास्टिंग डायरेक्टर्स का एक समुदाय उभर कर सामने आया है। वो लोग खुद एक्टिंग कर रहे हैं। सब चीजें वह लोग कर रहे हैं। उनके पास कुछ चुनिंदा अभिनेता हैं जिन्हें वे बार-बार कास्ट करते हैं। कई फिल्मों में काम करने के बाद मुझसे चमचागीरी की उम्मीद नहीं की जा सकती।'

शहजाद खान ने खुद को बताया मजदूर
शहजाद ने आगे कहा 'हम एक साफ सुथरे इंसान हैं। मुझे आप रोल दो मैं उसे अपनी काबिलियत के हिसाब से निभाउंगा। 'भल्ला' को अच्छे अच्छे किरदार दो। वह लीजेंड है। मैं आमतौर पर अपने बारे में नहीं सोचता। मैं यह जानता हूं कि मैं एक मजदूर आदमी हूं। अपनी आखिरी सांस तक मैं सीखना चाहता हूं और काम करना चाहता हूं। कई सालों तक फिल्में करने के बाद मुझे नहीं याद कि मैंने कितनी फिल्में की हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: College Life In Films: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई कॉलेज की मस्ती और प्यार, छात्रों को आई पसंद

अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
अन्याय के खिलाफ उठाते हैं आवाज
शहजाद खान ने आगे कहा 'मैंने कई वेब सीरीज में काम किया है। हम अभिनेता हैं। हम अपना काम करते हैं। अपनी दिहाड़ी लेते हैं और घर चले जाते हैं। निर्माता और ओटीटी प्लेटफॉर्म जानते हैं कि उसका क्या करना है। तब तक आप मुझे न्यूज डिबेट में देख सकते हैं। जब भी देश को मेरी जरूरत होती है और जब भी अन्याय होता है, मैं हमेशा आवाज उठाता हूं।'
विज्ञापन

अपने पीएम का करते हैं सम्मान
उन्होंने आगे कहा 'मैं बिना किसी पक्षपात के बात करता हूं। मैं किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करता। मैं सिर्फ उन लोगों का समर्थन करता हूं जो सही काम करते हैं, चाहे वो बीजेपी की सरकार हो या कोई और सरकार। मैं अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं और सभी को भी ऐसा ही करना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें