फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rise And Fall: अनाया बांगड़ को मिली सुसाइड करने की धमकियां, बोलीं- ‘30-40 हजार लोगों ने शादी के प्रस्ताव दिए’

Thu, 25 Sep 2025 05:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anaya Bangar In Rise And Fall: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अनाया बांगड़ खुद को मिले हजारों शादी के प्रस्तावों का खुलासा कर रही हैं। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन
अनाया बांगर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल काफी चर्चाओं में बना हुआ है। शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे खुलासे होते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। आज गुरुवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनाया बांगड़ अपनी पर्सनल लाइफ में हुई अजीब घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हजारों लोगों ने शादी का प्रस्ताव भेजा और कुछ ने तो इसे स्वीकार ना करने पर अनाया को धमकियां भी दीं। 

‘बिल्कुल सच बोलती हूं’

विज्ञापन

राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आकृति नेगी और अनाया बांगर बात करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में आकृति, अनाया से पूछती हैं, ‘वो कंटेट बनाती हैं?’ इसके जवाब में अनाया ने कहा, ‘हां, मैं वहां बिल्कुल सच बोलती हूं।’ फिर आकृति ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया मिलती है? इसके जवाब में अनाया ने कहा कि जितना नापसंद लोग उन्हें कमेंट सेक्शन में करते हैं, उतना ही प्यार उन्हें लोग डीएम में भेजते हैं। 
 


30-40 हजार लोगों ने शादी के लिए किया प्रपोज
आगे अनाया ने बताया, ‘मुझे अबतक 30-40 शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं। बिना कुछ जाने बिना कहते हैं कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, नहीं तो अपने आप को जान से मार डालूंगा।’ इतना सुनकर आकृति हैरान हो जाती हैं, फिर दोनों हंसने लगते हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anupamaa: कैंसर से जूझ रही देविका के लिए साथ आईं अनुपमा और बेटी राही, क्या फिर से जुड़ेगी टूटे रिश्तों की डोर?

ये कंटेस्टेंट्स आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर,  अरबाज पटेल, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें