शाहरुख खान ने अनन्या को दी टिप्स
अनन्या ने बताया कि शाहरुख खान ने उनको एक्टिंग की टिप्स दी। उन्होंने कहा 'शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि जब कोई सीन हो जिसमें कोई मर जाता है या ऐसा ही कुछ होता है, तो यह सोचने के बजाय कि वह व्यक्ति मर गया है, यह सोचो कि उसके बिना जिंदगी कैसी होगी। जैसे कि जिंदगी चल रही लेकिन वह इंसान यहां नहीं है। या उस इंसान के साथ बिताए खुशी के पलों के बारे में सोचना और वो आपको दुखी कर देगा।'
अनन्या का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।