फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे: एक्ट्रेस ने इस अमेरिकन एक्टर संग दिए पोज, सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी; देखें तस्वीरें

Sun, 13 Sep 2026 08:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Ananya Pandey And Belmont Cameli Photos: अनन्या पांडे की  'कॉल मी बे 2' का दर्शकों को बेहद इंतजार है। इसी बीच एक्ट्रेस न्यूयार्क शहर में 'ऑफ कैंपस' के अभिनेता बेलमोंट कैमेली के साथ खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर स्टोरी को तौर पर लगाई। इसके साथ ही उन्होंने कई और तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे, बेलमोंट कैमेली - फोटो : इंस्टाग्राम- @ananyapandey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनन्या पांडे की सीरिज 'कॉल मी बे' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वह सीरीज का प्रतिनिधित्व करने यूएस ओपन में पहुंचीं। जहां उन्होंने एक्टर बेलमोंट कैमेली के साथ पोज देते हुए तस्वीर खिंचावाई। इतना ही नहीं अनन्या ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं। 

कहां दिखाई दिये अनन्या और बेलमोंट

यूएसए के न्यूयार्क शहर में यूएस ओपन टूर्नामेंट चल रहा है। इस दौरान वहां 'ऑफ कैंपस' के अभिनेता बेलमोंट कैमेली भी मौजूद थे। यहां एक्टर और अनन्या ने पोज दिए। इन फोटोज को अनन्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘बेस्ट’, इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी कैप्शन में लगाए। 

विज्ञापन

अनन्या ने अपनी स्टोरीज में टूर्नामेंट की कई और तस्वीरें भी शेयर कीं। 

अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ananyapandey

‘कॉल मी बे’ के बारे में 
अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत ‘कॉल मी बे’ उनकी पहली सीरीज थी। इस सीरीज से ही अनन्या ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसका निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा ने किया है और इसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया है। इसमें अनन्या पांडे के साथ वरुण सूद, विहान समत, गुरफतेह पीरजादा, मुस्कान जाफरी और वीर दास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट 
अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में दिखाई दी थीं। उनके साथ फिल्म में अभिनेता लक्ष्य भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया था। वहीं इसके निर्माता करण जौहर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें