फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग की दीवानी हैं अनन्या, बोलीं- वे सिनेमा के एक युग को परिभाषित करते हैं

Mon, 26 Feb 2024 09:31 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अभिनेत्री अनन्या पांडे ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछले पांच सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2023 में आई फिल्म 'खो गए हम कहां' ने उनके एक्टिंग करियर को एक नई ऊंचाई दी है। दर्शकों को इस फिल्म में अनन्या का किरदार काफी पसंद आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों वे सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अनन्या, अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनसे जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार की फैन 
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछले पांच सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे कॉमेडी फिल्में काफी पसंद है। मैं अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों को सौ बार देख सकती हूं। मुझे उनकी फिल्मों ने काफी हंसाया है।'

साड़ी में श्रुति ने दिखाईं दिलकश अदाएं, उड़े फैंस के होश
विज्ञापन


अनुशासन और पेशेवर होना कोई अक्षय से सीखे 
अनन्या पांडे अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'अक्षय कुमार इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उनमें इस बात का जरा भी घमंड नहीं है। वे सेट पर कभी भी सीरियस नहीं होते हैं। आप उनके साथ रहकर उनसे अनुशासन और पेशेवर होना सीख सकते हैं। वे सिनेमा के एक युग को परिभाषित करते हैं। मैंने उनकी फिल्मों से कॉमेडी टाइमिंग सीखा है। मुझे फिल्म 'हेरा-फेरी', 'वेलकम', 'दे दना दन' और 'भूल भुलैया' काफी पसंद है। ये सारी की सारी उनकी बेहतरीन फिल्में हैं।' 
विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का डेली रूटीन है बेहद आम, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

अनन्या का वर्क फ्रंट 
साल 2023 में अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थी। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो वे कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं, जिनमें अमेजन प्राइम की भी एक ओरिजनल फिल्म शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें