फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Storytellers: द स्टोरीटेलर की कामयाबी से खुश हुए डायरेक्टर महादेवन; परेश रावल को लेकर कर दिया बड़ा एलान

Sat, 15 Feb 2025 12:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Storytellers: फिल्म 'द स्टोरीटेलर' की कामयाबी से डायरेक्टर अनंत महादेवन काफी खुश हैं। उन्होंने इस फिल्म के बारे में बताया है और कहा है कि वह इसे बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
परेश अनंत - फोटो : इंस्टाग्राम@ananthmahadevanofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेश रावल की फिल्म 'द स्टोरीटेलर' 29 जनवरी को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा। इससे डायरेक्टर अनंत महादेवन काफी खुश हैं। डायरेक्टर महादेवन ने फैसला किया है कि वह इसका दूसरा हिस्सा बनाएंगे। इसमें परेश रावल तारिणी खुरो का किरदार निभाएंगे। 'द स्टोरीटेलर' फिल्म डायरेक्टर सत्यजित राय की शॉर्ट फिल्म 'गोलपो बोलिये तारिणी खुरो' पर आधारित है। 
विज्ञापन


फिल्म के अधिकार ले लिए गए हैं
महादेवन ने बताया है कि वह कुछ दिन पहले ही सत्यजित राय के बेटे संदीप राय से मिल चुके हैं और उनसे 'द स्टोरीटेलर' के अधिकार ले लिए हैं। मैंने संदीप रॉय को लिखा कि उन्होंने फिल्म की कामयाबी के बारे में तो सुना ही होगा। मैंने उनसे कहा कि मैं तारिणी खुरो पर एक दूसरी फिल्म बनाना चाहता हूं। सत्यजित ने बहुत सारी कहानियां लिखी हैं। उन्होंने बताया कि 'द स्टोरीटेलर' आज के उग्र और हिंसक सिनेमा के बीच एक राहत भरी फिल्म है। उसी सकारत्मकता को हम और परेश रावल बढ़ाना चाहते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: संजय दत्त से लेकर शाहरुख खान तक खा चुके हैं थप्पड़, इन फिल्मों के तमाचे वाले सीन हैं चर्चित
विज्ञापन


अच्छा कंटेट लोगों का ध्यान खींचता है
महादेवन के मुताबिक 'द स्टोरीटेलर' के लिए लोगों का प्यार इस बात का सबूत है कि अच्छा कंटेट कैसे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इससे यह भी पता चलता है कि लोग कहानी में खोना चाहते हैं। डायरेक्टर ने कहा कि दर्शकों के लिए यह पहचानने का मौका है कि सिनेमा क्या है। मैं स्लो फिल्म बनाने के लिए अपने आपको दोषी समझता था, लेकिन जब लोगों को 'द स्टोरीटेलर' की ताकत का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी तारीफ की।

यह खबर भी पढ़ें: Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने चेक बाउंस मामले में फैसले के खिलाफ दायर की अपील, सजा रद्द करने की मांग

'द स्टोरीटेलर' के बारे में
ख्याल रहे कि 'द स्टोरीटेलर' फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 28 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसमें परेश रावल के अलावा आदिल हुसैन, रेवती, तनिष्ठा चटर्जी ने अभिनय किया है। इसके डायरेक्टर अनंत महादेवन हैं। यह फिल्म सत्यजित राय की शॉर्ट स्टोरी 'गोलपो बोलिये तारिणी खुरो' पर आधारित है। फिल्म में मौलिकता और साहित्यिक चोरी की कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें