पतले होने पर उड़ाया गया मजाक
इस दौरान अभिनेत्री ने एक और किस्से को याद करते हुए बताया कि जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो मुझे बहुत पतली होने के लिए डांटा जाता था। अमृता ने अपनी मौसी की सलाह याद की कि जब वह पतली थीं तो उनका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन जब उनका वजन बढ़ा, तो उसके लिए भी उनका मजाक उड़ाया गया। जब उनका वजन आदर्श था, तब किसी ने उनकी तारीफ नहीं की।
‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आई हैं अमृता
‘इश्क-विश्क’ से अपनी शुरुआत करने वाली अमृता ने अपने करियर ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी कई हिट फिल्में भी की हैं। हालांकि, उनका करियर कुछ खास नहींं रहा। हाल ही में अमृता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने जॉली त्यागी यानी अरशद वारसी की पत्नी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।